- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर: हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्ती
बिलासपुर: हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्ती
Bilaspur, CG
बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और टोल प्लाजा अधिकारियों की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
ढाबों और पेट्रोल पंपों पर होगी कार्रवाई
बैठक में तय हुआ कि ढाबा, होटल और पेट्रोल पंप के पास अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। वहीं, मान्यता प्राप्त ढाबों को पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी होगी। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम को मिली जिम्मेदारी
एनएच की पेट्रोलिंग टीम को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार निगरानी रखे और अवैध पार्किंग रोकने के साथ दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय सुनिश्चित करे। इसके लिए टोल प्लाजा पर यातायात नियम, दंड सूची और सुरक्षा संबंधी होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।
मवेशियों और ओवरलोडिंग पर भी फोकस
बैठक में हाईवे को आवारा मवेशियों से मुक्त करने और ब्लैक स्पॉट पर रेडियम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस मिलकर ओवरलोडिंग और बिना तिरपाल ढके वाहनों पर कार्रवाई करेंगे।
हेलमेट नियम का कड़ाई से पालन
हाईवे के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाए दुपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए फ्लैक्स लगाए जाएंगे।
आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था
नेशनल हाईवे प्रबंधन ने बताया कि जिले में 3 एंबुलेंस, 2 क्रेन और 3 पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेंगे, जिससे सड़क हादसे के शिकार लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाया जा सके। वहीं, घायल मवेशियों के इलाज की जिम्मेदारी पशु चिकित्सा विभाग को दी गई है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए