- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में साइक्लोन ‘मोंथा’ का असर: आज और कल तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में साइक्लोन ‘मोंथा’ का असर: आज और कल तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
Raipur, CG
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट
28 और 29 अक्टूबर को बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बालोद जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की बारिश और बादल छाए रहे। दिनभर मौसम में ठंडक और उमस दोनों बनी रह सकती है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मानसून गया, पर लौट आई नमी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन साइक्लोन मोंथा के चलते बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं लौट आई हैं। इसी कारण दो दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में बेलगहना में 3 सेमी, जबकि पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5°C और न्यूनतम तापमान 19°C रिकॉर्ड किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए