छत्तीसगढ़ में STF की बड़ी कार्रवाई की तैयारी: घुसपैठियों पर सरकार का सख्त रुख

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता तेज हो गई है। गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में एसटीएफ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सभी 33 जिलों की विशेष टास्क फोर्स की टीमें भाग ले रही हैं। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बाहरी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, "छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम किसी समस्या के इंतजार में नहीं बैठेंगे, बल्कि पहले से तैयार रहेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि हर जिले में संयुक्त ऑपरेशन चलाए जाएंगे और घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विजय शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए वे इन्हें निकालने की प्रक्रिया का विरोध करते हैं।

राजनांदगांव और रायपुर संवेदनशील:
प्रदेश में अब तक की जांच में सबसे अधिक संदिग्ध राजनांदगांव जिले से सामने आए हैं। वहीं, रायपुर में भी 2000 से अधिक संदिग्धों की पहचान की गई है। घुसपैठ की गंभीरता को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में एसटीएफ इकाइयों का गठन किया गया है।

डिजिटल कनेक्टिविटी पर केंद्र की सौगात:
गृह मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है, जिससे गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के 83 गांवों को 4G इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस योजना की घोषणा की।

युक्तियुक्तीकरण पर कांग्रेस को घेरा:
प्रदेश में स्कूलों के युक्तियुक्तीकरण को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा की योजना पर भी गृह मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है। पास-पास के स्कूलों को मिलाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग किया गया है। शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करने के लिए पदस्थापन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तथ्यात्मक संवाद करना चाहिए, भ्रम फैलाने से केवल जनता का नुकसान होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में STF की बड़ी कार्रवाई की तैयारी: घुसपैठियों पर सरकार का सख्त रुख

Raipur, CG

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, "छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम किसी समस्या के इंतजार में नहीं बैठेंगे, बल्कि पहले से तैयार रहेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि हर जिले में संयुक्त ऑपरेशन चलाए जाएंगे और घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विजय शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए वे इन्हें निकालने की प्रक्रिया का विरोध करते हैं।

राजनांदगांव और रायपुर संवेदनशील:
प्रदेश में अब तक की जांच में सबसे अधिक संदिग्ध राजनांदगांव जिले से सामने आए हैं। वहीं, रायपुर में भी 2000 से अधिक संदिग्धों की पहचान की गई है। घुसपैठ की गंभीरता को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में एसटीएफ इकाइयों का गठन किया गया है।

डिजिटल कनेक्टिविटी पर केंद्र की सौगात:
गृह मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है, जिससे गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के 83 गांवों को 4G इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस योजना की घोषणा की।

युक्तियुक्तीकरण पर कांग्रेस को घेरा:
प्रदेश में स्कूलों के युक्तियुक्तीकरण को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा की योजना पर भी गृह मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है। पास-पास के स्कूलों को मिलाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग किया गया है। शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करने के लिए पदस्थापन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तथ्यात्मक संवाद करना चाहिए, भ्रम फैलाने से केवल जनता का नुकसान होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/important-meeting-of-stf-today-home-minister-said-intruders-will/article-23285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.