CG : मंत्रालय में सीएम साय की अहम बैठकें, 69 लाख महिलाओं को मिली राहत, ई-ऑफिस सेवा ठप

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) में दिनभर कई अहम बैठकें कीं। सुबह 11:55 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की, जिसमें प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने कार्यालयीन कार्य निपटाए और शाम 5 बजे वापस सीएम निवास लौटे।

इसी दौरान राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी की। इस बार 69.23 लाख महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए गए। अब तक योजना के तहत 17 महीनों में 11081.68 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपील की है कि हितग्राही महिलाएं आधार कार्ड अपडेट अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में भुगतान में कोई अड़चन न आए।

राजधानी की हलचल

  • मंगल प्रवेश: उपाध्याय प्रवर मनीष सागर महाराज का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश आज सुबह भव्य वरघोड़े के साथ हुआ। शोभायात्रा सदर बाजार जैन मंदिर से ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर तक निकली।

  • निःशुल्क शिक्षा व योग: शिवानी स्मृति सेवा संस्थान द्वारा 9वीं-12वीं के छात्रों के लिए गणित व अकाउंट्स की निःशुल्क कोचिंग शुरू की गई। वहीं गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी में सुबह 7 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।

ई-ऑफिस नेटवर्क रहा ठप

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और संचालनालय का ई-ऑफिस नेटवर्क बुधवार को दिनभर ठप रहा। तकनीकी गड़बड़ी के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। सुबह ही सामान्य प्रशासन विभाग ने एनआईसी नेटवर्क में दिक्कत की जानकारी दी थी। देर शाम 4:52 बजे तकनीकी सुधार की पुष्टि की गई।

चावल वितरण की समयसीमा बढ़ी

राज्य शासन ने राशन कार्डधारकों के लिए एकमुश्त चावल वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। कलेक्टरों और सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

CG : मंत्रालय में सीएम साय की अहम बैठकें, 69 लाख महिलाओं को मिली राहत, ई-ऑफिस सेवा ठप

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) में दिनभर कई अहम बैठकें कीं। सुबह 11:55 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की, जिसमें प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने कार्यालयीन कार्य निपटाए और शाम 5 बजे वापस सीएम निवास लौटे।

इसी दौरान राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी की। इस बार 69.23 लाख महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए गए। अब तक योजना के तहत 17 महीनों में 11081.68 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपील की है कि हितग्राही महिलाएं आधार कार्ड अपडेट अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में भुगतान में कोई अड़चन न आए।

राजधानी की हलचल

  • मंगल प्रवेश: उपाध्याय प्रवर मनीष सागर महाराज का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश आज सुबह भव्य वरघोड़े के साथ हुआ। शोभायात्रा सदर बाजार जैन मंदिर से ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर तक निकली।

  • निःशुल्क शिक्षा व योग: शिवानी स्मृति सेवा संस्थान द्वारा 9वीं-12वीं के छात्रों के लिए गणित व अकाउंट्स की निःशुल्क कोचिंग शुरू की गई। वहीं गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी में सुबह 7 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।

ई-ऑफिस नेटवर्क रहा ठप

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और संचालनालय का ई-ऑफिस नेटवर्क बुधवार को दिनभर ठप रहा। तकनीकी गड़बड़ी के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। सुबह ही सामान्य प्रशासन विभाग ने एनआईसी नेटवर्क में दिक्कत की जानकारी दी थी। देर शाम 4:52 बजे तकनीकी सुधार की पुष्टि की गई।

चावल वितरण की समयसीमा बढ़ी

राज्य शासन ने राशन कार्डधारकों के लिए एकमुश्त चावल वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। कलेक्टरों और सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/important-meetings-of-cm-sai-in-cg-ministry-69-lakh/article-26326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.