- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 10वीं में असफल छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा के दबाव में टूट गया जीवन
10वीं में असफल छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा के दबाव में टूट गया जीवन
Bilaspur, CG
शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते दबाव और अपेक्षाओं के बोझ ने एक और मासूम जीवन लील लिया। तिफरा क्षेत्र से सामने आई इस हृदयविदारक घटना में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक रूद्र यादव कक्षा 10वीं का छात्र था और परीक्षा में असफल होने के बाद से ही अवसाद में था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गुमसुम रहने लगा था छात्र
परिजनों के अनुसार, रूद्र वार्षिक परीक्षा में असफल होने के बाद से ही मानसिक रूप से टूट गया था। सप्लीमेंट्री आने पर वह खुद को दोषी मानने लगा और घर में चुपचाप रहने लगा था।
मां-बाप काम पर थे, अकेले में उठा लिया खौफनाक कदम
बुधवार को जब माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे, तब रूद्र ने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गया। उसकी छोटी बहन घर में मौजूद थी, लेकिन उसे इस भयावह कदम की भनक तक नहीं लगी।
समाज के लिए चेतावनी है यह घटना
यह घटना न केवल एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। किशोर उम्र में मानसिक दबाव, अपेक्षाओं और असफलता के डर ने फिर एक छात्र की जान ले ली।
पुलिस जुटी जांच में, मोहल्ले में मातम
सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन और आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। मोहल्ले में गमगीन माहौल है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है—क्या परीक्षा में असफल होना मौत की वजह बननी चाहिए?
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए