पुरानी रंजिश में चाकू और डंडे मार कर युवक की कर दी निर्मम हत्या, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

CG

कई सालों से चले आ रहे रंजिश में एक युवक की जान चली गई. 20 साल के युवक ने अपने ही गांव के 21 साल के युवक की निर्ममता से हत्या कर दी. उसने डंडे और चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी.

छत्तीसगढ़ के बालौदा बाजार जिले से पुरानी रंजीश में हत्या का मामला सामने आया है. यहां के हथबंद थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव में आरोपी ने चाकू और डंडे की वार से युवक की निर्मम हत्या को अंजाम दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है. मामले की शिकायत मृत युवक के चाचा ने पुलिस को की थी.

युवक ने युवक की कर दी हत्या 

जिला एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशन निषाद ने थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसमें उसने बताया कि उसके भतीजे पवन निषाद (21 वर्ष) की हत्या गांव के ही पंकज कुमार मनहरे (20 वर्ष) ने कर दी है. आरोपी ने चाकू और डंडे से पवन के पेट और शरीर पर हमला किया, जिसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और धारा 103(1) और 238 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया. 

आरोपी ने कही ये बात

गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी पंकज ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने यह कदम पुरानी रंजिश के चलते उठाया. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद कर लिया है. आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पुरानी रंजिश में चाकू और डंडे मार कर युवक की कर दी निर्मम हत्या, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

CG

छत्तीसगढ़ के बालौदा बाजार जिले से पुरानी रंजीश में हत्या का मामला सामने आया है. यहां के हथबंद थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव में आरोपी ने चाकू और डंडे की वार से युवक की निर्मम हत्या को अंजाम दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है. मामले की शिकायत मृत युवक के चाचा ने पुलिस को की थी.

युवक ने युवक की कर दी हत्या 

जिला एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशन निषाद ने थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसमें उसने बताया कि उसके भतीजे पवन निषाद (21 वर्ष) की हत्या गांव के ही पंकज कुमार मनहरे (20 वर्ष) ने कर दी है. आरोपी ने चाकू और डंडे से पवन के पेट और शरीर पर हमला किया, जिसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और धारा 103(1) और 238 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया. 

आरोपी ने कही ये बात

गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी पंकज ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने यह कदम पुरानी रंजिश के चलते उठाया. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद कर लिया है. आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-an-old-rivalry-a-young-man-was-brutally-murdered/article-6535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.