बालोद में नशे में धुत दामाद पानी टंकी पर चढ़ा, रेस्क्यू टीम देख अंदर घुसा; टंकी खाली कराकर चला अभियान

Baloda Bazar, CG

On

ससुराल में विवाद के बाद 60 फीट ऊंची जल जीवन मिशन की टंकी पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ढाई घंटे से पुलिस-नगर सेना जुटी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक ससुराल से नाराज होकर गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने पहुंची पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम को देखकर वह टंकी के अंदर घुसकर बैठ गया। हालात बिगड़ते देख पंचायत को टंकी का पानी खाली कराना पड़ा, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और जटिल हो गया।

यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ की है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पूना राम मंडावी (35) के रूप में हुई है, जो ससुराल में रह रहा था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह नशे की हालत में घर के भीतर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर वह घर से बाहर निकला और गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, टंकी पर चढ़ने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के प्रमुख और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम जैसे ही टंकी के पास पहुंची, युवक ने टंकी का ढक्कन खोला और अंदर पानी में उतर गया। इससे रेस्क्यू अभियान की चुनौती बढ़ गई, क्योंकि टंकी के भीतर पानी भरा हुआ था और युवक की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया।

स्थिति को देखते हुए पंचायत ने आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराने का निर्णय लिया, ताकि युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। पानी खाली होने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास करती रही।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद से करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। प्राथमिक उद्देश्य युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और रेस्क्यू कर्मी तैनात किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। नशे की हालत और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

बालोद में नशे में धुत दामाद पानी टंकी पर चढ़ा, रेस्क्यू टीम देख अंदर घुसा; टंकी खाली कराकर चला अभियान

Baloda Bazar, CG

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक ससुराल से नाराज होकर गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने पहुंची पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम को देखकर वह टंकी के अंदर घुसकर बैठ गया। हालात बिगड़ते देख पंचायत को टंकी का पानी खाली कराना पड़ा, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और जटिल हो गया।

यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ की है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पूना राम मंडावी (35) के रूप में हुई है, जो ससुराल में रह रहा था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह नशे की हालत में घर के भीतर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर वह घर से बाहर निकला और गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, टंकी पर चढ़ने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के प्रमुख और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम जैसे ही टंकी के पास पहुंची, युवक ने टंकी का ढक्कन खोला और अंदर पानी में उतर गया। इससे रेस्क्यू अभियान की चुनौती बढ़ गई, क्योंकि टंकी के भीतर पानी भरा हुआ था और युवक की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया।

स्थिति को देखते हुए पंचायत ने आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराने का निर्णय लिया, ताकि युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। पानी खाली होने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास करती रही।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद से करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। प्राथमिक उद्देश्य युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और रेस्क्यू कर्मी तैनात किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। नशे की हालत और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balod-drunk-son-in-law-climbed-on-the-water-tank-after/article-40615

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.