बालोद में संदिग्ध हालातों में अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हरेली त्योहार के दिन एक अधेड़ की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गई। मृतक की पहचान ग्राम भेड़ी निवासी 50 वर्षीय निर्मल कुमार तारम के रूप में हुई है।

शव एक खेत के किनारे बोर के पास चित्त अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसका चेहरा खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबा हुआ था।

घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना कोटवार के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध मौत मानते हुए मर्ग कायम कर लिया है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नोहरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, निर्मल तारम को घटना वाले दिन नशे की हालत में देखा गया था। हरेली पर्व के दिन दोपहर से वह घर नहीं लौटा था, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई थी।

डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में संदिग्ध हालातों में अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Baloda Bazar, cg

शव एक खेत के किनारे बोर के पास चित्त अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसका चेहरा खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबा हुआ था।

घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना कोटवार के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध मौत मानते हुए मर्ग कायम कर लिया है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नोहरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, निर्मल तारम को घटना वाले दिन नशे की हालत में देखा गया था। हरेली पर्व के दिन दोपहर से वह घर नहीं लौटा था, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई थी।

डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balod-the-body-of-a-middle-aged-body-was/article-28882

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.