बालोद में करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी: टेबल फैन की चपेट में आकर 5 वर्षीय बालक की मौत, दूसरी घटना में पेंटर झुलसा

Baloda Bazar, cg

ज़िले में बिजली करंट से जुड़ी दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक 5 साल का मासूम खेलते-खेलते टेबल फैन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना में एक कॉम्प्लेक्स में पुताई कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

फैन से लगा झटका, मासूम की गई जान

घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (ज) की है। मृतक बालक शिवम दुबे अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह टेबल फैन के संपर्क में आ गया जिसमें संभवतः करंट आ रहा था। तेज झटका लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल में हाल ही में हुआ था दाखिला

शिवम के पिता शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कुछ ही समय पहले उन्होंने शिवम का दाखिला गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में कराया था। लेकिन किसे पता था कि इतनी जल्दी यह मासूम इस दुनिया को अलविदा कह देगा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

छत के पास से गुजरी करंटयुक्त वायर ने पेंटर को झुलसाया

दूसरी घटना गुंडरदेही क्षेत्र में हुई, जहां 27 वर्षीय युवक शेखर बारले एक कॉम्प्लेक्स की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी टीवी केबल वायर की चपेट में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन से जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए प्रशासन से उचित जांच और बिजली सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी: टेबल फैन की चपेट में आकर 5 वर्षीय बालक की मौत, दूसरी घटना में पेंटर झुलसा

Baloda Bazar, cg

दूसरी घटना में एक कॉम्प्लेक्स में पुताई कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

फैन से लगा झटका, मासूम की गई जान

घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (ज) की है। मृतक बालक शिवम दुबे अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह टेबल फैन के संपर्क में आ गया जिसमें संभवतः करंट आ रहा था। तेज झटका लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल में हाल ही में हुआ था दाखिला

शिवम के पिता शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कुछ ही समय पहले उन्होंने शिवम का दाखिला गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में कराया था। लेकिन किसे पता था कि इतनी जल्दी यह मासूम इस दुनिया को अलविदा कह देगा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

छत के पास से गुजरी करंटयुक्त वायर ने पेंटर को झुलसाया

दूसरी घटना गुंडरदेही क्षेत्र में हुई, जहां 27 वर्षीय युवक शेखर बारले एक कॉम्प्लेक्स की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी टीवी केबल वायर की चपेट में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन से जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए प्रशासन से उचित जांच और बिजली सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balod-the-current-snatched-away-the-life-of-a/article-27852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.