बलरामपुर में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

Balrampur , CG

जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान रोहित गुप्ता के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ वार्ड क्रमांक 13 में रह रहा था।

पत्नी थी बाहर, अंदर चल रहा था मौत का मंजर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे, रोहित की पत्नी घर के बाहर कुछ कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान रोहित ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

मामले की सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

सदमे में परिजन और जानने वाले

इस आकस्मिक घटना से मृतक के परिजन और मित्र बेहद आहत हैं। घर में मातम का माहौल है और परिजन बार-बार यही सवाल पूछ रहे हैं कि रोहित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे कारण

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच के दौरान परिजनों, पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने लाई जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

Balrampur , CG

मृतक की पहचान रोहित गुप्ता के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ वार्ड क्रमांक 13 में रह रहा था।

पत्नी थी बाहर, अंदर चल रहा था मौत का मंजर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे, रोहित की पत्नी घर के बाहर कुछ कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान रोहित ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

मामले की सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

सदमे में परिजन और जानने वाले

इस आकस्मिक घटना से मृतक के परिजन और मित्र बेहद आहत हैं। घर में मातम का माहौल है और परिजन बार-बार यही सवाल पूछ रहे हैं कि रोहित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे कारण

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच के दौरान परिजनों, पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने लाई जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balrampur-a-young-man-committed-suicide/article-27292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.