- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलरामपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सीमांकन के बदले मांगे थे 20 हजार, ACB ने 15 हजार...
बलरामपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सीमांकन के बदले मांगे थे 20 हजार, ACB ने 15 हजार लेते पकड़ा
Surguja, CG
भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। जिले के शंकरगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने जमीन के सीमांकन के बदले एक भू-स्वामी से 20 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा आखिरकार 15 हजार में तय हुआ।
इस शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। पटवारी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया गया, जबकि इस पूरे मामले में संदिग्ध रूप से जुड़ा दूसरा पटवारी मौके पर मौजूद नहीं था।
एक साल से लटका था सीमांकन, रिश्वत बना अड़ंगा
विनायकपुर गांव के निवासी राजेश यादव ने ACB को शिकायत दी थी कि उसने एक साल पहले अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा गया। राजेश का आरोप है कि दोहना हलके के पटवारी महेंद्र कुजूर, जिनका क्षेत्र विनायकपुर में नहीं आता, ने उससे 20 हजार रुपये की डिमांड की। बताया जा रहा है कि कुजूर की दोस्ती विनायकपुर के स्थानीय पटवारी से है और दोनों की मिलीभगत से यह घूस मांगी जा रही थी।
राजेश के अनुसार, बार-बार पैसे मांगे जाने और सीमांकन में देरी से परेशान होकर उसने सरगुजा ACB कार्यालय में शिकायत की।
ACB ने रची योजना, रिश्वत लेते ही दबोचा
ACB की टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता राजेश यादव को तयशुदा राशि के साथ शंकरगढ़ तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही महेंद्र कुजूर ने 15 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है। शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में ACB की टीम उससे बयान ले रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सक्रियता और निगरानी लगातार तेज हो रही है। जमीन और राजस्व से जुड़ी प्रक्रियाओं में आम जनता को होने वाली परेशानियों के लिए ऐसे कदम उम्मीद की किरण बन सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए