बलरामपुर में पत्नी ने पति को करंट से मार डाला: दूसरी शादी से नाराज थी, घर बुलाकर हाथ-पैर बांधे, झटका देकर हत्या

Balrampur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी शादी करने से नाराज एक महिला ने अपने ही पति को घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना 29 जुलाई की रात ग्राम अधौरा की है, जहां पत्नी पार्वती गुप्ता ने पति मनोज गुप्ता (50) को पहले घर बुलाया, फिर हाथ-पैर बांधकर बिजली का करंट दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को शव अर्धनग्न हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

दूसरी शादी से था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मनोज गुप्ता की पहली शादी पार्वती गुप्ता (45) से 27 साल पहले हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले मनोज ने गांव की ही एक 22 वर्षीय पंडो युवती से प्रेम संबंध के बाद दूसरी शादी की थी। युवती टीचर के पद पर कार्यरत है और मनोज उसके साथ अलग किराए के मकान में रह रहा था।

1 करोड़ की डिमांड, प्रताड़ना का आरोप

मनोज गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को सारी संपत्ति, जमीन, दुकान और गाड़ियां सौंप दी थीं। इसके बावजूद, परिवार की ओर से उस पर 1 करोड़ रुपए की मांग को लेकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगाया गया है। मनोज अक्सर दबाव में रहा करता था।

हत्या की रात क्या हुआ?

29 जुलाई की रात पार्वती ने किसी बहाने से मनोज को घर बुलाया। पुलिस को मिले साक्ष्यों के अनुसार, उसके हाथ-पैर बांधे गए और फिर बिजली के तार से करंट देकर उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद पार्वती ने खुद को बीमार बताया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब भी भर्ती है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में बेटा, बेटी और दामाद कहां थे।

बलरामपुर पुलिस की सक्रियता

बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह करंट लगाकर की गई पूर्व नियोजित हत्या का मामला लगता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी कोणों से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में पत्नी ने पति को करंट से मार डाला: दूसरी शादी से नाराज थी, घर बुलाकर हाथ-पैर बांधे, झटका देकर हत्या

Balrampur, CG

घटना 29 जुलाई की रात ग्राम अधौरा की है, जहां पत्नी पार्वती गुप्ता ने पति मनोज गुप्ता (50) को पहले घर बुलाया, फिर हाथ-पैर बांधकर बिजली का करंट दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को शव अर्धनग्न हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

दूसरी शादी से था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मनोज गुप्ता की पहली शादी पार्वती गुप्ता (45) से 27 साल पहले हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले मनोज ने गांव की ही एक 22 वर्षीय पंडो युवती से प्रेम संबंध के बाद दूसरी शादी की थी। युवती टीचर के पद पर कार्यरत है और मनोज उसके साथ अलग किराए के मकान में रह रहा था।

1 करोड़ की डिमांड, प्रताड़ना का आरोप

मनोज गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को सारी संपत्ति, जमीन, दुकान और गाड़ियां सौंप दी थीं। इसके बावजूद, परिवार की ओर से उस पर 1 करोड़ रुपए की मांग को लेकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगाया गया है। मनोज अक्सर दबाव में रहा करता था।

हत्या की रात क्या हुआ?

29 जुलाई की रात पार्वती ने किसी बहाने से मनोज को घर बुलाया। पुलिस को मिले साक्ष्यों के अनुसार, उसके हाथ-पैर बांधे गए और फिर बिजली के तार से करंट देकर उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद पार्वती ने खुद को बीमार बताया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब भी भर्ती है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में बेटा, बेटी और दामाद कहां थे।

बलरामपुर पुलिस की सक्रियता

बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह करंट लगाकर की गई पूर्व नियोजित हत्या का मामला लगता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी कोणों से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balrampur-wife-killed-her-husband-with-a-current-he/article-29252

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.