बस्तर में सीएम साय की चौपाल : योजनाओं की हकीकत परखी, कहा – हर जरूरतमंद के साथ है सरकार

Raipur, CG

सुशासन तिहार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को बस्तर जिले के नारायणपाल गांव का दौरा किया। यहाँ उन्होंने ग्राम के देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति को परखा और कहा – "जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य सरकार हर जरूरतमंद नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है।"

सीएम साय ने ग्रामीणों से बिजली, राशन वितरण, पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, शिक्षकों-पटवारियों की उपस्थिति और राशन कार्ड की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर फीडबैक लिया।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सरिता कश्यप ने बताया कि उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह बच्चों के इलाज और घरेलू खर्च बेहतर ढंग से चला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी जगमोहन कश्यप ने मकान निर्माण पूर्ण होने की जानकारी दी।

बेल मेटल कार्य से जुड़ी ललिता बघेल ने बताया कि पहले उन्हें काम के लिए गहने गिरवी रखने पड़ते थे, लेकिन अब बिहान योजना के तहत उन्हें ₹15,000 की सहायता व बैंक से ₹1.5 लाख का ऋण मिल सका, जिससे उनका व्यवसाय सशक्त हुआ है। वहीं, पदमिनी ठाकुर ने जैविक खाद और कीटनाशक निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को इस मौके पर ‘फूड बास्केट’ भेंट कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं: एक करोड़ से अधिक की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन हेतु ₹20 लाख

  • मंदिरपारा प्राथमिक शाला के लिए ₹20 लाख

  • स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट हेतु ₹15 लाख

  • व्यावसायिक परिसर के लिए ₹20 लाख

  • गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक सीसी रोड (600 मीटर) के लिए ₹15 लाख

  • दो पुलिया निर्माण के लिए ₹12 लाख

  • धरमु घर से नाव घाट तक सीसी सड़क हेतु ₹9 लाख

कुल मिलाकर ₹1.11 करोड़ की लागत से इन विकास कार्यों की सौगात दी गई।

डिजिटल क्रांति की ओर कदम

सीएम साय ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ शुरू किए गए हैं और जल्द ही यह सुविधा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। उन्होंने पंजीयन और नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने की बात भी कही।

हितग्राहियों को वितरित किए वाहन और सम्मानित हुए विद्यार्थी

कार्यक्रम में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की वन समितियों के 11 हितग्राहियों को वाहन वितरित किए गए। इनमें कोटमसर, तीरथगढ़ और कामानार वन समिति के सदस्य शामिल थे। इसके साथ ही, 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर में सीएम साय की चौपाल : योजनाओं की हकीकत परखी, कहा – हर जरूरतमंद के साथ है सरकार

Raipur, CG

सीएम साय ने ग्रामीणों से बिजली, राशन वितरण, पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, शिक्षकों-पटवारियों की उपस्थिति और राशन कार्ड की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर फीडबैक लिया।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सरिता कश्यप ने बताया कि उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह बच्चों के इलाज और घरेलू खर्च बेहतर ढंग से चला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी जगमोहन कश्यप ने मकान निर्माण पूर्ण होने की जानकारी दी।

बेल मेटल कार्य से जुड़ी ललिता बघेल ने बताया कि पहले उन्हें काम के लिए गहने गिरवी रखने पड़ते थे, लेकिन अब बिहान योजना के तहत उन्हें ₹15,000 की सहायता व बैंक से ₹1.5 लाख का ऋण मिल सका, जिससे उनका व्यवसाय सशक्त हुआ है। वहीं, पदमिनी ठाकुर ने जैविक खाद और कीटनाशक निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को इस मौके पर ‘फूड बास्केट’ भेंट कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं: एक करोड़ से अधिक की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन हेतु ₹20 लाख

  • मंदिरपारा प्राथमिक शाला के लिए ₹20 लाख

  • स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट हेतु ₹15 लाख

  • व्यावसायिक परिसर के लिए ₹20 लाख

  • गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक सीसी रोड (600 मीटर) के लिए ₹15 लाख

  • दो पुलिया निर्माण के लिए ₹12 लाख

  • धरमु घर से नाव घाट तक सीसी सड़क हेतु ₹9 लाख

कुल मिलाकर ₹1.11 करोड़ की लागत से इन विकास कार्यों की सौगात दी गई।

डिजिटल क्रांति की ओर कदम

सीएम साय ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ शुरू किए गए हैं और जल्द ही यह सुविधा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। उन्होंने पंजीयन और नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने की बात भी कही।

हितग्राहियों को वितरित किए वाहन और सम्मानित हुए विद्यार्थी

कार्यक्रम में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की वन समितियों के 11 हितग्राहियों को वाहन वितरित किए गए। इनमें कोटमसर, तीरथगढ़ और कामानार वन समिति के सदस्य शामिल थे। इसके साथ ही, 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bastar-the-reality-of-cm-sais-chaupal-schemes-said/article-22673

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.