- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बेमेतरा में बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या, दो घायल; मामूली विवाद बना जानलेवा
बेमेतरा में बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या, दो घायल; मामूली विवाद बना जानलेवा
Bemetara,C.G
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार देर रात मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। वार्ड क्रमांक 13, साजा नगर पंचायत में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी बोलेरो गाड़ी तीन लोगों पर चढ़ा दी। इस सनसनीखेज घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी मलवेंद्र बनर्जी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रतनू नेताम के रूप में हुई है, जो आरोपी का पड़ोसी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने जानबूझकर वाहन से तीनों को कुचल दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाराज़ ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने साजा थाना पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने मृतक के लिए मुआवजे की भी मांग रखी।
घायलों का इलाज साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए