- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भिलाई में लाखों की जमीन का फर्जीवाड़ा, जीजा साली ने मिलकर ऐसे बेचा
भिलाई में लाखों की जमीन का फर्जीवाड़ा, जीजा साली ने मिलकर ऐसे बेचा
Bhilai, CG
भिलाई में फर्जी तरीके से जमीन बेचने के मामले में कार्रवाई हुई है.
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया स्मृतिनगर चौकी में साल 2023 में कोहका की रहने वाली प्रार्थिया साधना देवी ने एफआईआर दर्ज कराई. जिसके मुताबिक ये बताया गया कि कन्हैया शर्मा ने साधना देवी के कोहका स्थित जमीन को फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज का उपयोग करते हुए बेच दिया. महिला की शिकायत पर स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने में धारा 419, 420, 467, 468, 471,120 बी के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की.
जीजा साली ने किया फर्जीवाड़ा: सीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि कन्हैया शर्मा ने साधना देवी की जगह दो अन्य महिलाओं को रजिस्ट्रार ऑफिस लेकर गया और उन्हें साधना देवी बताकर जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम किया और बेच दिया. एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी. लेकिन इससे पहले ही कन्हैया शर्मा ने अग्रिम जमानत ले ली.
50 लाख की जमीन का फर्जीवाड़ा: मुखबिर की सूचना पर इस बात की जानकारी पुलिस को मिली कि कन्हैया शर्मा ने अपने साले की पत्नी के. रजनी रत्नम और एक अन्य महिला को रजिस्ट्रार ऑफिस लेकर गया था. के. रजनी रत्नम को उसने साधना देवी बनाया और दूसरी महिला एस देवी, साधना देवी की बहन बनाया. आरोपी महिला अपने मायके अहिवारा वार्ड 06 थाना नंदिनी में दबिश दी. के रजनी रत्नम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. जमीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है.

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए