- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भिलाई में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती से ठगे 40 लाख: आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती से ठगे 40 लाख: आरोपी गिरफ्तार
Bhilai, CG
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से 40 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी तुषार गोयल (21) ने युवती से अपने कारोबार के नाम पर पैसे और जेवरात ठग लिए।
ठगी के पैसों से उसने चार बाइक खरीदी और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने लगा। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है।
ठगी की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, तुषार गोयल दुर्ग के शिक्षक नगर का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की और बातचीत के दौरान उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने खुद को कपड़े का बड़ा व्यापारी बताकर कारोबार के लिए पैसों की मांग की।
युवती ने घर में रखे 16 तोला (लगभग 165 ग्राम) सोने-चांदी के गहने आरोपी को दे दिए। इनमें 2 हार, 2 चेन, 3 जेट रिंग, 4 चूड़ियां, 3 लेडीज रिंग, मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, हीरे का पेंडेंट और नाक की नथ शामिल थीं।
एफडी से भी ठगी
युवती के पिता राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, आरोपी ने युवती की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लगभग 26 लाख रुपए निकाल लिए। इसके अलावा, उसने युवती और उसके पिता के नाम पर फाइनेंसिंग के जरिए चार दोपहिया वाहन भी खरीदे। इन गाड़ियों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने दबोचा आरोपी
छावनी पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार किराए के मकान बदलता था। टीम ने लगातार पतासाजी कर तुषार गोयल को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर 165 ग्राम सोने-चांदी के जेवर, चार बाइक और अन्य सामान बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए