भिलाई में सूदखोरी का बड़ा मामला: BSP कर्मचारी से 3 लाख लेकर वसूले 10 लाख

CG Durg

On

रिटायरमेंट में मिले पैसे भी ले गए, आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी; पुलिस ने 3 गिरफ्तार, बाकी फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी से सूदखोरों ने 3 लाख रुपए उधार लेकर 10 लाख वसूले। मामले में आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि फरवरी 2025 में उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी। उन्होंने शहर के प्रदीप नायक से पैसे मांगे, जो ब्याज में पैसा उपलब्ध कराता था। प्रदीप ने एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू और जयदीप सिंह के माध्यम से 3 लाख रुपए उधार दिलवाए। इसके बदले कर्मचारी से पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करवाए गए।

चार महीने बाद जून 2025 में ब्याज सहित पूरा पैसा चुका दिया गया। बावजूद इसके आरोपी जयदीप सिंह लगातार कहता रहा कि अभी ब्याज बाकी है और चेक व एग्रीमेंट वापस करने से मना कर दिया। इसके कारण पीड़ित पर लगातार दबाव और धमकी का सिलसिला शुरू हो गया।

रिटायरमेंट का पैसा भी वसूला
पीड़ित कर्मचारी 30 नवंबर 2025 को BSP से रिटायर हुए थे। 3 दिसंबर को वे अपनी पत्नी के साथ रिटायरमेंट रकम बैंक से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने गए। उसी दौरान आरोपी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक और उनके 8-10 साथी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए 9 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और 1 लाख रुपए नगद अपने परिचित के खाते में जमा करवा लिए।

पीड़ित ने भट्ठी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके से अलग-अलग बैंक के ब्लैंक चेक, एग्रीमेंट दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए।

पुलिस कार्रवाई और जांच
भट्ठी थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • ओमप्रकाश (57 वर्ष), सेक्टर-7

  • प्रदीप नायक (38 वर्ष), सेक्टर-1

  • एम. कृष्णा रेड्डी (28 वर्ष), तालपुरी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हो सकता है कि गैंग ने अन्य लोगों से भी पैसे वसूले हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामले न केवल वित्तीय अपराध हैं, बल्कि पीड़ित और उनके परिवार को मानसिक और शारीरिक खतरे में डालते हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद गैंग के सभी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bhilai-moneylenders-extorted-rs-10-lakh-from-a-bsp/article-39323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.