- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण को परिवार के सामने कुहराड़ी से काट डाला
बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण को परिवार के सामने कुहराड़ी से काट डाला
Bijapur, CG
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में एक भयावह नक्सली वारदात सामने आई है। पुजारी कांकेर गांव के मड़कम भीमा को नक्सलियों ने 1 अक्टूबर की रात उसके घर से बाहर खींचकर पहले पिटाई की और फिर परिवार वालों के सामने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि मड़कम भीमा पुलिस की मुखबिरी कर रहा था।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात करीब 4-5 नक्सली साधारण वेशभूषा में आए और उसे घर से बाहर ले गए। इसके बाद हुई बर्बर पिटाई और कुहराड़ी से वार के बाद नक्सली फरार हो गए। घटना की जानकारी 2 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया
बीजापुर जिले के एफओबी काउरगुट्टा जंगलों में नक्सलियों ने जमीन में गड्ढा खोदकर विस्फोटक और अन्य सामग्रियां छिपा रखी थीं। सुरक्षा बलों ने इसे बरामद कर नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। बरामद सामान में आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इम्प्रूवाइज्ड ग्रेनेड, गन पाउडर, राइफल बैनट, आयरन रॉड, नक्सली वर्दी, सोलर इन्वर्टर और अन्य रोजमर्रा की सामग्री शामिल है।
ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी वारदात को रोकने में सफलता मिली है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए