बिलासपुर में वकील ने महिला को तलाक दिलाने के बाद किया रेप: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, दबाव डालने पर की मारपीट

Bilaspur, CG

सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला; महिला ने केस के दौरान ही वकील से बनाई दोस्ती, शादी का वादा तोड़ने पर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक वकील द्वारा महिला के साथ धोखाधड़ी और रेप का मामला सामने आया है। वकील ने पहले महिला का उसके पति से तलाक करवाया, फिर उसी दौरान उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया।
अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

केस की शुरुआत तलाक से हुई

जानकारी के अनुसार, सरकंडा इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद उसके साथ मारपीट करता था और संबंध अच्छे नहीं थे। परेशान होकर उसने तलाक का केस दायर किया था।
साल 2025 में उसने अपने केस की पैरवी के लिए वकील पवन अवस्थी (निवासी लतेल बाड़ा, बिलासपुर) को नियुक्त किया था। वकील ने केस लड़कर महिला को उसके पति से तलाक दिलाया।

कोर्ट के चक्कर में शुरू हुई नजदीकियां

तलाक की प्रक्रिया के दौरान महिला अक्सर वकील से मिलती रहती थी। इस बीच दोनों में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। वकील ने महिला को कहा कि उसकी पत्नी के साथ भी विवाद चल रहा है और वह जल्द तलाक लेकर उससे शादी करेगा।
वकील के झांसे में आकर महिला ने उस पर भरोसा किया, जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

शादी से इंकार और हिंसा

महिला ने बताया कि जब उसने वकील पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह बहाने बनाने लगा। जब महिला ने सच्चाई जान ली और शादी पर अड़ी रही तो वकील ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया।
इसके बाद परेशान महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तारी

पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया और 3 नवंबर को आरोपी वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में वकील ने महिला को तलाक दिलाने के बाद किया रेप: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, दबाव डालने पर की मारपीट

Bilaspur, CG

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक वकील द्वारा महिला के साथ धोखाधड़ी और रेप का मामला सामने आया है। वकील ने पहले महिला का उसके पति से तलाक करवाया, फिर उसी दौरान उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया।
अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

केस की शुरुआत तलाक से हुई

जानकारी के अनुसार, सरकंडा इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद उसके साथ मारपीट करता था और संबंध अच्छे नहीं थे। परेशान होकर उसने तलाक का केस दायर किया था।
साल 2025 में उसने अपने केस की पैरवी के लिए वकील पवन अवस्थी (निवासी लतेल बाड़ा, बिलासपुर) को नियुक्त किया था। वकील ने केस लड़कर महिला को उसके पति से तलाक दिलाया।

कोर्ट के चक्कर में शुरू हुई नजदीकियां

तलाक की प्रक्रिया के दौरान महिला अक्सर वकील से मिलती रहती थी। इस बीच दोनों में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। वकील ने महिला को कहा कि उसकी पत्नी के साथ भी विवाद चल रहा है और वह जल्द तलाक लेकर उससे शादी करेगा।
वकील के झांसे में आकर महिला ने उस पर भरोसा किया, जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

शादी से इंकार और हिंसा

महिला ने बताया कि जब उसने वकील पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह बहाने बनाने लगा। जब महिला ने सच्चाई जान ली और शादी पर अड़ी रही तो वकील ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया।
इसके बाद परेशान महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तारी

पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया और 3 नवंबर को आरोपी वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-a-lawyer-raped-a-woman-after-getting-her/article-37106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.