- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में नवविवाहिता ने फंदे से लगाई जान, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
बिलासपुर में नवविवाहिता ने फंदे से लगाई जान, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
Bilaspur,C.G
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा की है, जहां 22 वर्षीय गायत्री यादव का शव 9 जुलाई की सुबह उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही ससुरालवालों ने शव फंदे से नीचे उतार दिया।
शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन मायकेवालों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक दिन पहले हुआ था झगड़ा, फिर कमरे में बंद हो गई थी गायत्री
जानकारी के मुताबिक, गायत्री की शादी एक साल पहले रामलाल यादव से हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि 8 जुलाई की रात गायत्री का ससुरालवालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। घर के अन्य सदस्य बरामदे में सो गए और उसे अकेला छोड़ दिया गया।
सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि वह पंखे के हुक से लटकी हुई थी।
फंदे से शव उतारा, पुलिस को दी सूचना
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर गायत्री के शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
इस बीच मृतका के मायकेवालों को भी सूचना दी गई, जो गांव पहुंच चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में है मामला
हालांकि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन जिस तरह से महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फंदे पर लटकी मिली, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मायकेवालों के आरोप या संदेह पर दहेज प्रताड़ना या घरेलू हिंसा जैसी धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
फिलहाल, पुलिस ने एहतियातन कोई गिरफ्तारी नहीं की है, और जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए