- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% झुलसा
बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% झुलसा
बिलासपुर (छ.ग.)
बीच सड़क पर आग लगने से मचा हड़कंप, युवक ने पुलिस को बताया हादसा, जांच में जुटी टीम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवक ने पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा और फिर कुछ दूरी पर जाकर अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद उसने अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर माचिस जला ली।
आग लगते ही युवक चीखता हुआ सड़क पर दौड़ने लगा और करीब 20 मीटर तक भागने के बाद वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। युवक की बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।
पुलिस के अनुसार, युवक ने प्रारंभिक बयान में इसे हादसा बताया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह खुद को आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी वजह से मामला संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि अभी आत्मदाह के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए