बिलासपुर में कार ने 3 युवकों को रौंदा, 1 की मौत; शव रखकर किया 2.5 घंटे तक चक्का जाम, मुआवजे की मांग

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार ने तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना दर्रीघाट के पास हुई। मृतक का नाम सनत कुमार टंडन (40 वर्ष) है, जो लाल खदान के संतान नगर रोड का निवासी था।

नशे में ड्राइविंग, शराब बरामद

पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर प्रणय जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। कार से शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। मृतकों और घायलों के परिजन इस हादसे से गहरा सदमे में हैं।

शव रखकर किया चक्का जाम

हादसे के अगले दिन परिजनों ने लाल खदान संतान नगर रोड पर शव रखकर दो ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मृतक परिवार को सांत्वना नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने पर सहमति जताई, तब जाकर चक्का जाम खत्म हुआ।

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश बरमन और विकास वर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों और परिजनों में रोष

स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजन प्रशासन की कार्यवाही को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसे गंभीर मामले में प्रशासन को समय पर उचित कदम उठाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन ने घायलों के इलाज और मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में कार ने 3 युवकों को रौंदा, 1 की मौत; शव रखकर किया 2.5 घंटे तक चक्का जाम, मुआवजे की मांग

Bilaspur, CG

नशे में ड्राइविंग, शराब बरामद

पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर प्रणय जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। कार से शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। मृतकों और घायलों के परिजन इस हादसे से गहरा सदमे में हैं।

शव रखकर किया चक्का जाम

हादसे के अगले दिन परिजनों ने लाल खदान संतान नगर रोड पर शव रखकर दो ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मृतक परिवार को सांत्वना नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने पर सहमति जताई, तब जाकर चक्का जाम खत्म हुआ।

गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश बरमन और विकास वर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों और परिजनों में रोष

स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजन प्रशासन की कार्यवाही को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसे गंभीर मामले में प्रशासन को समय पर उचित कदम उठाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन ने घायलों के इलाज और मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-the-car-killed-3-youths-ronda-1-by/article-23617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.