ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर, चार की मौत... सात घायल; मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग

Ambikapur, CG

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें से सात लोग घायल हुए हैं।

अंबिकापुर में बुधवार को सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर प्लांट के पास एनएच 43 पर लगभग 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक (कंटेनर) और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार एक मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दिया। 

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में सवार लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में बिशनपुर प्लांट के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बोलेरो वाहन में सवार एक मासूम सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल व अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार रेवापुर-सखौली निवासी 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर लगभग 12 बजे रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये हैं मृतक
राजकुमार अगरिया 61 वर्ष,
अंजली अगरिया 26 वर्ष
सूरज 13 वर्ष
6 माह का मासूम

घायलों की संख्या
विवान 4 वर्ष,
आयुष 10 वर्ष
मनोहर सिंह ड्राइवर 30 वर्ष
रुपनी 30 वर्ष सहित सात लोग शामिल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर, चार की मौत... सात घायल; मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग

Ambikapur, CG

अंबिकापुर में बुधवार को सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर प्लांट के पास एनएच 43 पर लगभग 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक (कंटेनर) और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार एक मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दिया। 

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में सवार लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में बिशनपुर प्लांट के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बोलेरो वाहन में सवार एक मासूम सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल व अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार रेवापुर-सखौली निवासी 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर लगभग 12 बजे रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये हैं मृतक
राजकुमार अगरिया 61 वर्ष,
अंजली अगरिया 26 वर्ष
सूरज 13 वर्ष
6 माह का मासूम

घायलों की संख्या
विवान 4 वर्ष,
आयुष 10 वर्ष
मनोहर सिंह ड्राइवर 30 वर्ष
रुपनी 30 वर्ष सहित सात लोग शामिल हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-a-horrific-collision-of-truck-bolero-collision-four-people/article-11766

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.