छत्तीसगढ़ में नशे में धुत कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत; मृतकों में एक युवती भी शामिल

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार से दो बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

सेवरा गांव के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा पेंड्रा थाना अंतर्गत सेवरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, स्नेहिल गुप्ता नामक युवक, जो मरवाही निवासी है, नशे की हालत में ब्रेजा कार (CG31B2536) से पेंड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकों को उसने जबरदस्त टक्कर मार दी।

चार जिंदगियों का अंत, परिजनों में कोहराम

हादसे में जिनकी जान गई, उनके नाम हैं –

  • गंगाराम

  • राम अवतार उर्फ पप्पू

  • भूपेंद्र

  • शानू केवंट (युवती, अस्पताल ले जाते समय मृत्यु)

चारों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शानू केवंट को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कार से शराब की बोतल बरामद, जानबूझकर मारी टक्कर का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों का कहना है कि कार सवार आरोपी पूरी तरह नशे में था और वह जानबूझकर बाइकों के ऊपर चढ़ गया। परिजनों के अनुसार, कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कह रहा था – “तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी स्नेहिल गुप्ता को भी चोटें आई हैं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अस्पताल की व्यवस्था पर भी उठे सवाल

हादसे के बाद जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। परिजनों ने बताया कि दो शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे अव्यवस्था और असंवेदनशीलता उजागर हुई है।

आक्रोश और मातम में डूबा इलाका

इस भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर फैला दी है। स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हादसे ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे में वाहन चलाने पर क्यों नहीं होती सख्त निगरानी और कार्रवाई?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत; मृतकों में एक युवती भी शामिल

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

सेवरा गांव के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा पेंड्रा थाना अंतर्गत सेवरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, स्नेहिल गुप्ता नामक युवक, जो मरवाही निवासी है, नशे की हालत में ब्रेजा कार (CG31B2536) से पेंड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकों को उसने जबरदस्त टक्कर मार दी।

चार जिंदगियों का अंत, परिजनों में कोहराम

हादसे में जिनकी जान गई, उनके नाम हैं –

  • गंगाराम

  • राम अवतार उर्फ पप्पू

  • भूपेंद्र

  • शानू केवंट (युवती, अस्पताल ले जाते समय मृत्यु)

चारों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शानू केवंट को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कार से शराब की बोतल बरामद, जानबूझकर मारी टक्कर का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों का कहना है कि कार सवार आरोपी पूरी तरह नशे में था और वह जानबूझकर बाइकों के ऊपर चढ़ गया। परिजनों के अनुसार, कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कह रहा था – “तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी स्नेहिल गुप्ता को भी चोटें आई हैं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अस्पताल की व्यवस्था पर भी उठे सवाल

हादसे के बाद जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। परिजनों ने बताया कि दो शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे अव्यवस्था और असंवेदनशीलता उजागर हुई है।

आक्रोश और मातम में डूबा इलाका

इस भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर फैला दी है। स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हादसे ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे में वाहन चलाने पर क्यों नहीं होती सख्त निगरानी और कार्रवाई?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-drunk-car-driver-hit-two-bikes-4-killed/article-24464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.