राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, दुर्ग में पारा सबसे ज्यादा चढ़ा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में वर्षा की व्यापक संभावना है।

मानसून की चाल और द्रोणिका का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की ओर विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। साथ ही, एक सक्रिय पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश में मौसम परिवर्तन की स्थिति बनी है।

रायपुर का मौसम आज

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। सुबह के समय हल्की गर्मी जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही बादल छा सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

लोगों को राहत, किसानों के लिए भी फायदेमंद

इस मौसम परिवर्तन से जहां आम जनजीवन को राहत मिलेगी, वहीं यह वर्षा किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से हालांकि कुछ इलाकों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन आगामी खरीफ सीजन के लिहाज से यह मौसम अनुकूल संकेत दे रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Raipur, CG

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, दुर्ग में पारा सबसे ज्यादा चढ़ा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में वर्षा की व्यापक संभावना है।

मानसून की चाल और द्रोणिका का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की ओर विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। साथ ही, एक सक्रिय पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश में मौसम परिवर्तन की स्थिति बनी है।

रायपुर का मौसम आज

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। सुबह के समय हल्की गर्मी जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही बादल छा सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

लोगों को राहत, किसानों के लिए भी फायदेमंद

इस मौसम परिवर्तन से जहां आम जनजीवन को राहत मिलेगी, वहीं यह वर्षा किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से हालांकि कुछ इलाकों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन आगामी खरीफ सीजन के लिहाज से यह मौसम अनुकूल संकेत दे रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-including-the-capital-raipur-there-will-be-a/article-21625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.