छत्तीसगढ़ में बिना नोटिस तोड़ दिए पीएम आवास के घर, मदद के लिए पूर्व सीएम के पास पहुंचे इस गांव के लोग

CG

छत्तीसगढ़ के गांव में प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों और कुछ निर्माणाधीन मकानों को बिना नोटिस के तोड़ दिया। इससे कई लोग बेघर हो गए हैं। गांववासियों ने इस कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राहत की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्रूरा गांव के कुछ लोगों ने पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले ने उन्हें उनके PM आवास योजना के घरों से बेघर कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि उनके निर्माणाधीन मकान भी तोड़ दिए गए। यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण हुआ है। उन्होंने बघेल से मदद की गुहार लगाई है।

बिना सूचना के तोड़ दिए आवास

क्रूरा गांव के निवासियों ने बताया कि वे वहां 40-50 सालों से रह रहे हैं। कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले और सचिव ने उन्हें सिर्फ़ तीन दिन का नोटिस दिया। नोटिस में उन्हें घर खाली करने को कहा गया। कुछ लोगों के PM आवास और निर्माणाधीन मकानों को बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल का भी इस्तेमाल किया गया। इसके चलते कई ग्रामीण बेघर हो गए हैं।

क्या लिखा है पत्र में?

ग्रामीणों ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कार्यवाहक सरपंच और सचिव ने राजनीतिक रंजिश के चलते यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि PM आवास तोड़ने या अतिक्रमण हटाने के लिए न तो कोई ग्राम सभा बुलाई गई, न ही कोई प्रस्ताव पारित किया गया।

गांव वालों का कहना है कि 'कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले व सचिव के द्वारा नियम विरुद्ध एक ही नोटिस देकर 3 दिवस के भीतर खाली कर दो बोलकर प्रधान मंत्री आवास को व कुछ लोगो के निर्माणाधीन मकान को बिना नोटिस दिये ही पुलिस प्रशासन बल बुलाकर जबरदस्ती थोड़ दिया गया जिसे हम सभी ग्रामवासी बेघर हो गए है।'

वे आगे कहते हैं कि 'कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले व सचिव के द्वारा राजनितिक द्वेष को भुनाने के नियत से यह कार्यवाही किया गया है। जबकि अतिक्रमण या प्रधान मंत्री आवास को हटाने के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा ना ही ग्राम सभा किया गया है और ना ही पंचायत द्वारा कोई प्रस्ताव पारित किया गया है।'

भूपेश बघेल से दखल देने की अपील

पीड़ित ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस मामले में दखल देने की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा है, 'अतः महोदय जी से निवेदन है कि इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कि सहायता कर राहत दिलाने कि अपार दया करे।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बिना नोटिस तोड़ दिए पीएम आवास के घर, मदद के लिए पूर्व सीएम के पास पहुंचे इस गांव के लोग

CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्रूरा गांव के कुछ लोगों ने पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले ने उन्हें उनके PM आवास योजना के घरों से बेघर कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि उनके निर्माणाधीन मकान भी तोड़ दिए गए। यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण हुआ है। उन्होंने बघेल से मदद की गुहार लगाई है।

बिना सूचना के तोड़ दिए आवास

क्रूरा गांव के निवासियों ने बताया कि वे वहां 40-50 सालों से रह रहे हैं। कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले और सचिव ने उन्हें सिर्फ़ तीन दिन का नोटिस दिया। नोटिस में उन्हें घर खाली करने को कहा गया। कुछ लोगों के PM आवास और निर्माणाधीन मकानों को बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल का भी इस्तेमाल किया गया। इसके चलते कई ग्रामीण बेघर हो गए हैं।

क्या लिखा है पत्र में?

ग्रामीणों ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कार्यवाहक सरपंच और सचिव ने राजनीतिक रंजिश के चलते यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि PM आवास तोड़ने या अतिक्रमण हटाने के लिए न तो कोई ग्राम सभा बुलाई गई, न ही कोई प्रस्ताव पारित किया गया।

गांव वालों का कहना है कि 'कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले व सचिव के द्वारा नियम विरुद्ध एक ही नोटिस देकर 3 दिवस के भीतर खाली कर दो बोलकर प्रधान मंत्री आवास को व कुछ लोगो के निर्माणाधीन मकान को बिना नोटिस दिये ही पुलिस प्रशासन बल बुलाकर जबरदस्ती थोड़ दिया गया जिसे हम सभी ग्रामवासी बेघर हो गए है।'

वे आगे कहते हैं कि 'कार्यवाहक सरपंच विष्णु कोशले व सचिव के द्वारा राजनितिक द्वेष को भुनाने के नियत से यह कार्यवाही किया गया है। जबकि अतिक्रमण या प्रधान मंत्री आवास को हटाने के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा ना ही ग्राम सभा किया गया है और ना ही पंचायत द्वारा कोई प्रस्ताव पारित किया गया है।'

भूपेश बघेल से दखल देने की अपील

पीड़ित ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस मामले में दखल देने की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा है, 'अतः महोदय जी से निवेदन है कि इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कि सहायता कर राहत दिलाने कि अपार दया करे।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-people-of-this-village-reached-the-former-cms/article-8013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.