- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज: विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, सीएम साय आज रामलला ट्रेन रवा...
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज: विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, सीएम साय आज रामलला ट्रेन रवाना करेंगे, कांग्रेस का बिजली न्याय आंदोलन शुरू
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और विधानसभा परिसर में आज का दिन राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं से सराबोर रहेगा। जहां एक ओर विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन प्रश्नकाल और अध्यादेशों के प्रस्तुतीकरण के साथ शुरू होगा, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी बीच, कांग्रेस पार्टी आज से राज्यव्यापी बिजली न्याय आंदोलन की शुरुआत कर रही है।
विधानसभा सत्र: प्रश्नकाल, अध्यादेश और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर रहेगा जोर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई थी। पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विपक्ष ने सरकार को डीएपी की कमी, खाद संकट, और आरआई पदोन्नति परीक्षा जैसे मुद्दों पर घेरा। आज सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से प्रारंभ होगी।
राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज "छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्त्री निपटान संशोधन अध्यादेश" पटल पर रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप भी विभिन्न पत्र सदन में प्रस्तुत करेंगे। सत्र में आज चार ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं, जिनमें महंगाई, बिजली दर, और जनहित के अन्य मुद्दों पर बहस की संभावना है।
सीएम साय दिखाएंगे रामलला दर्शन ट्रेन को हरी झंडी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होने वाली श्रीरामलला दर्शन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही है।
यह ट्रेन रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना होगी। इस मौके पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, रेलवे अधिकारी डीआरएम दयानंद, सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी और आईआरसीटीसी – साउथ सेंट्रल ज़ोन के जीएम पी. राजकुमार भी उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस का बिजली न्याय आंदोलन आज से शुरू
राज्य में बिजली बिल में कथित वृद्धि और महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज से राज्यव्यापी बिजली न्याय आंदोलन का आगाज कर रही है।
पार्टी ने आज सभी जिलों में प्रेसवार्ताएं आयोजित करने का ऐलान किया है। इसके बाद 16 से 18 जुलाई के बीच ब्लॉक स्तर पर बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा, जबकि 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस इस आंदोलन के माध्यम से सरकार पर बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने और उपभोक्ताओं को राहत देने का दबाव बना रही है।
दिल्ली से लौटेंगे कांग्रेस के आदिवासी नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता आज दिल्ली से रायपुर लौट रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में ये नेता दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर आदिवासी अधिकारों और अलग धर्म कोड जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं। ये नेता दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
13 लोकल ट्रेनों की बहाली, यात्रियों को राहत
रेलवे की ओर से एक और बड़ी सौगात मिली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन द्वारा 13 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है।
इनमें गेवरारोड–रायपुर–गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है, जो दो साल और 169 दिन बाद पटरी पर लौट रही है। इससे कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों को खासी राहत मिलेगी, खासकर दिन में सफर करने वालों के लिए यह बड़ी खबर है।
रायपुर के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आज
राजधानी रायपुर में आज विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन भी हो रहे हैं:
-
शाला प्रवेशोत्सव: लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी चौक, सुबह 11.30 बजे।
-
इक्तीसा जाप: दादा गुरुदेव इक्तीसा जाप, जैन दादाबाड़ी एमजी रोड, रात्रि 8 से 10 बजे।
-
अखंड रामायण पाठ: श्रीहनुमान मंदिर, सप्रे शाला परिसर बूढ़ापारा, संगीतमय पाठ पं. दिलीप महाराज के सानिध्य में।
-
रुद्राभिषेक: विश्व जागृति मिशन, ब्रह्मलोक आश्रम परसदा, सुबह 9 बजे से।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए