छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा, रायपुर सहित तीन संभागों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

भीषण धूप और तेज लू के कारण आमजन का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित
प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में लू चलने की पूरी संभावना बनी हुई है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बस्तर संभाग में थोड़ी राहत की उम्मीद
वहीं दूसरी ओर, बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आंशिक राहत मिल सकती है। यहां आज गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि उमस से निजात मिलना मुश्किल है।

रायपुर में चढ़ा तापमान, पहुंचा 44.4 डिग्री पर
राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिक का विश्लेषण
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

  • एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

  • एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ और मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

रायपुर का आज का मौसम अनुमान

  • आकाश: मुख्यतः साफ रहेगा

  • अधिकतम तापमान: लगभग 45 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 30 डिग्री सेल्सियस

सावधानी बरतें
राज्य के नागरिकों से अपील है कि वे दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और सिर को ढककर रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा, रायपुर सहित तीन संभागों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Raipur, CG

भीषण धूप और तेज लू के कारण आमजन का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित
प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में लू चलने की पूरी संभावना बनी हुई है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बस्तर संभाग में थोड़ी राहत की उम्मीद
वहीं दूसरी ओर, बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आंशिक राहत मिल सकती है। यहां आज गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि उमस से निजात मिलना मुश्किल है।

रायपुर में चढ़ा तापमान, पहुंचा 44.4 डिग्री पर
राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिक का विश्लेषण
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

  • एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

  • एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ और मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

रायपुर का आज का मौसम अनुमान

  • आकाश: मुख्यतः साफ रहेगा

  • अधिकतम तापमान: लगभग 45 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 30 डिग्री सेल्सियस

सावधानी बरतें
राज्य के नागरिकों से अपील है कि वे दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और सिर को ढककर रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-the-temperature-will-reach-45-degrees-in-three/article-18324

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.