- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: बस्तर समेत कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, ऑरेंज-येलो...
छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: बस्तर समेत कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Raipur, CG
मानसून की दस्तक से पहले ही छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर, बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए प्रदेश के कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एक हफ्ते तक सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। मुख्य रूप से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावनाएं ज्यादा हैं। राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियों ने गर्मी की तपिश पर ब्रेक लगा दिया है।
ऑरेंज अलर्ट: तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका
कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में आज 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
येलो अलर्ट: गरज-चमक के साथ बारिश
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, कबीरधाम और रायपुर समेत 17 जिलों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों को बिजली गिरने की संभावना वाले समय में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो...
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।
मौसम को प्रभावित कर रहे सिस्टम
-
मराठवाड़ा क्षेत्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और
-
पूर्व-मध्य अरब सागर में सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार सक्रिय है।
-
एक द्रोणिका रेखा भी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है जो भारी बारिश की संभावना को बढ़ा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए