छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी

Raipur, CG

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। शनिवार सुबह राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहे। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जून को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

बीते 24 घंटे का तापमान अपडेट
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

  • बिलासपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस

  • पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

द्रोणिका बनी बारिश का कारण
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक एक सक्रिय द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की वर्षा, गरज-चमक और आंधी चलने की स्थितियां बन सकती हैं।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
हालांकि, अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

  • आकाश: आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा

  • संभावित वर्षा: गरज के साथ एक-दो दौर की हल्की बारिश

  • अधिकतम तापमान: लगभग 35 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: करीब 26 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी

Raipur, CG

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जून को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

बीते 24 घंटे का तापमान अपडेट
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

  • बिलासपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस

  • पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

द्रोणिका बनी बारिश का कारण
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक एक सक्रिय द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की वर्षा, गरज-चमक और आंधी चलने की स्थितियां बन सकती हैं।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
हालांकि, अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

  • आकाश: आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा

  • संभावित वर्षा: गरज के साथ एक-दो दौर की हल्की बारिश

  • अधिकतम तापमान: लगभग 35 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: करीब 26 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-the-weather-will-change-again-today-warning-of/article-22829

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.