छत्तीसगढ़ में फिर सिर उठा रहा कोरोना, रायपुर और दुर्ग में दो नए मरीज मिले – सतर्कता जरूरी

Raipur, CG

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई तीन, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण दस्तक देने लगा है। सोमवार को राज्य के दो प्रमुख जिलों—दुर्ग और रायपुर—में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के अवंति विहार क्षेत्र की लगभग 50 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो सका है। संक्रमित महिला को रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर, दुर्ग जिले में भी एक नया संक्रमित मरीज मिला है, जिसकी पहचान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जा रही है। दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की पहचान व स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें। खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच करवाएं और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

प्रदेश में भले ही कोरोना के मामले फिलहाल कम हैं, लेकिन संक्रमण की पुनः वापसी को देखते हुए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि समय पर इलाज से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर सिर उठा रहा कोरोना, रायपुर और दुर्ग में दो नए मरीज मिले – सतर्कता जरूरी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण दस्तक देने लगा है। सोमवार को राज्य के दो प्रमुख जिलों—दुर्ग और रायपुर—में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के अवंति विहार क्षेत्र की लगभग 50 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो सका है। संक्रमित महिला को रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर, दुर्ग जिले में भी एक नया संक्रमित मरीज मिला है, जिसकी पहचान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जा रही है। दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की पहचान व स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें। खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच करवाएं और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

प्रदेश में भले ही कोरोना के मामले फिलहाल कम हैं, लेकिन संक्रमण की पुनः वापसी को देखते हुए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि समय पर इलाज से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-two-new-patients-are-found-in-korona-raipur/article-22275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.