- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा, बिजली-बारिश के साथ अंधड़ का अनुमान
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा, बिजली-बारिश के साथ अंधड़ का अनुमान
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के 9 जिलों में बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।
बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो अलर्ट, जबकि 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। धमतरी और गरियाबंद में तेज अंधड़ चलने की संभावना है, वहीं सुकमा और दंतेवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मंगलवार शाम रायपुर में अचानक मौसम पलटा और आधे घंटे की तेज बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह मानसूनी बारिश नहीं थी। मानसून को बस्तर से आगे बढ़ने में अब भी 2-3 दिन लग सकते हैं।
जून में सूखे जैसे हालात
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जून में अब तक छत्तीसगढ़ के 33 में से 27 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में अब तक औसतन 51% वर्षा की कमी रही है, जो चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है।
हालांकि मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है। सोमवार को राजनांदगांव 39.5°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2°C रिकॉर्ड किया गया।
खरीफ फसलों पर संकट के बादल
जून के मध्य तक मानसून की सुस्त चाल से खरीफ फसलें प्रभावित हो सकती हैं। किसानों को खेत तैयार करने में कठिनाई हो रही है। यदि जल्द ही मानसून सक्रिय नहीं हुआ, तो इसका सीधा असर बुआई और उत्पादन पर पड़ेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए