दंतेवाड़ा में दरिंदगी: नशे की हालत में युवती से दुष्कर्म, बोतल से हमला कर ली जान

Dantewada, CG

जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 45 वर्षीय अविवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की नग्न और घायल अवस्था में लाश अगले दिन सुबह मिली।

बाजार से लौटते समय वारदात

घटना 25 जुलाई की है। महिला पालनार गांव के साप्ताहिक बाजार में गई थी, जहाँ उसने शराब पी। नशे की हालत में वह घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर भीमा राम मरकाम नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

छटपटाने पर बोतल से हमला किया

वारदात के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर पर हमला कर दिया, और प्राइवेट पार्ट में बोतल घोंप दी। महिला पूरी रात घटनास्थल पर घायल हालत में पड़ी रही। तेज बारिश और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

सुबह गांव की महिलाओं ने शव देखा

अगली सुबह गांव की महिलाओं ने जब महिला को नग्न अवस्था में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू की।

ऐसे हुआ आरोपी का पता

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शव मिलने से पहले भीमा राम महिला के घर गया था और परिजनों से पूछताछ कर रहा था। इस पर शक हुआ और पुलिस ने 6 अगस्त को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतका अविवाहित थी जबकि आरोपी विवाहित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दंतेवाड़ा में दरिंदगी: नशे की हालत में युवती से दुष्कर्म, बोतल से हमला कर ली जान

Dantewada, CG

आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की नग्न और घायल अवस्था में लाश अगले दिन सुबह मिली।

बाजार से लौटते समय वारदात

घटना 25 जुलाई की है। महिला पालनार गांव के साप्ताहिक बाजार में गई थी, जहाँ उसने शराब पी। नशे की हालत में वह घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर भीमा राम मरकाम नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

छटपटाने पर बोतल से हमला किया

वारदात के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर पर हमला कर दिया, और प्राइवेट पार्ट में बोतल घोंप दी। महिला पूरी रात घटनास्थल पर घायल हालत में पड़ी रही। तेज बारिश और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

सुबह गांव की महिलाओं ने शव देखा

अगली सुबह गांव की महिलाओं ने जब महिला को नग्न अवस्था में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू की।

ऐसे हुआ आरोपी का पता

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शव मिलने से पहले भीमा राम महिला के घर गया था और परिजनों से पूछताछ कर रहा था। इस पर शक हुआ और पुलिस ने 6 अगस्त को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतका अविवाहित थी जबकि आरोपी विवाहित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-dantewada-a-woman-was-attacked-by-a-raped-bottle/article-30059

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.