सुशासन तिहार में CM साय का जनसंवाद: बस्तर को 500 करोड़ से अधिक की विकास सौगात

Raipur, CG

बस्तर अंचल में विकास की नई बयार बह रही है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसके साक्षात प्रमाण बनकर जनता के बीच पहुंचे। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के तहत सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने न केवल योजनाओं की हकीकत जानी, बल्कि 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की भी बड़ी घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को 16 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण कर कई सौगातें दीं। शिविर में उन्होंने कहा कि “बस्तर से उठ रही बदलाव की आवाज ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। अब यहां के बच्चे निर्भीक होकर स्कूल जा रहे हैं और घंटियों की गूंज सुनाई दे रही है।”

जनता के बीच रखी योजनाओं की सच्चाई

CM साय ने शिविर में कहा कि सुशासन तिहार का मकसद सिर्फ घोषणाएं नहीं, योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन भी है। उन्होंने बताया कि वे खुद यह जानने निकले हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसे कार्यक्रम ज़मीनी स्तर पर ठीक से चल रहे हैं या नहीं।

उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लिया। तोंगपाल की त्रिवेणी रावटे ने उन्हें बताया कि उन्हें हर माह महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है, जिससे उनके बच्चों का पालन-पोषण आसानी से हो रहा है। वहीं, वेदमती कश्यप ने बताया कि उनके महिला समूह को गणवेश सिलाई से सालाना डेढ़ लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है।

‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल’ से बढ़ेगी आवागमन सुविधा

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले किस्टाराम-कोंटा मार्ग पर ‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल’ नामक विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत मरईगुड़ा के महिला क्लस्टर संगठन को बस की चाबी सौंपी गई, जिससे दूरस्थ इलाकों में बेहतर आवागमन सुनिश्चित होगा।

पीएम आवास हितग्राहियों को मिले अपने घर की चाबी

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबियां सौंपी गईं, जबकि 4 अन्य लाभार्थियों को पहली किश्त के चेक दिए गए। इससे जुड़ा सपना अब हकीकत में बदलता दिख रहा है।

खेल प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 10 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किए। इनमें 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी और 2 हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी रायपुर और सुकमा की खेलो इंडिया एकेडमी में चयनित हुए हैं।

विकास की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने मौके पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्रमुख हैं:

  • 230 करोड़ रुपये – सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग निर्माण

  • 32.5 करोड़ रुपये – झीरम व्यापवर्तन योजना

  • 35 लाख – कावराकोपा व जैमर में पुलिया निर्माण

  • 30 लाख – हमीरगढ़ में सामाजिक भवन

  • 25 लाख – तोंगपाल में प्रशिक्षण केंद्र

  • 16 लाख – मारेंगा में सीसी सड़क

  • 10 लाख – धोबनपाल देवगुड़ी बाउंड्री वाल

  • 8 लाख – सीतापाल स्कूल बाउंड्री वाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब कुछ केवल पारदर्शी नीति और साफ नियत वाली सरकार ही कर सकती है। हमारी सरकार जनता के बीच जाकर जवाबदेही निभा रही है और सुशासन को धरातल पर उतार रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

सुशासन तिहार में CM साय का जनसंवाद: बस्तर को 500 करोड़ से अधिक की विकास सौगात

Raipur, CG

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को 16 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण कर कई सौगातें दीं। शिविर में उन्होंने कहा कि “बस्तर से उठ रही बदलाव की आवाज ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। अब यहां के बच्चे निर्भीक होकर स्कूल जा रहे हैं और घंटियों की गूंज सुनाई दे रही है।”

जनता के बीच रखी योजनाओं की सच्चाई

CM साय ने शिविर में कहा कि सुशासन तिहार का मकसद सिर्फ घोषणाएं नहीं, योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन भी है। उन्होंने बताया कि वे खुद यह जानने निकले हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसे कार्यक्रम ज़मीनी स्तर पर ठीक से चल रहे हैं या नहीं।

उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लिया। तोंगपाल की त्रिवेणी रावटे ने उन्हें बताया कि उन्हें हर माह महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है, जिससे उनके बच्चों का पालन-पोषण आसानी से हो रहा है। वहीं, वेदमती कश्यप ने बताया कि उनके महिला समूह को गणवेश सिलाई से सालाना डेढ़ लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है।

‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल’ से बढ़ेगी आवागमन सुविधा

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले किस्टाराम-कोंटा मार्ग पर ‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल’ नामक विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत मरईगुड़ा के महिला क्लस्टर संगठन को बस की चाबी सौंपी गई, जिससे दूरस्थ इलाकों में बेहतर आवागमन सुनिश्चित होगा।

पीएम आवास हितग्राहियों को मिले अपने घर की चाबी

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबियां सौंपी गईं, जबकि 4 अन्य लाभार्थियों को पहली किश्त के चेक दिए गए। इससे जुड़ा सपना अब हकीकत में बदलता दिख रहा है।

खेल प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 10 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किए। इनमें 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी और 2 हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी रायपुर और सुकमा की खेलो इंडिया एकेडमी में चयनित हुए हैं।

विकास की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने मौके पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्रमुख हैं:

  • 230 करोड़ रुपये – सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग निर्माण

  • 32.5 करोड़ रुपये – झीरम व्यापवर्तन योजना

  • 35 लाख – कावराकोपा व जैमर में पुलिया निर्माण

  • 30 लाख – हमीरगढ़ में सामाजिक भवन

  • 25 लाख – तोंगपाल में प्रशिक्षण केंद्र

  • 16 लाख – मारेंगा में सीसी सड़क

  • 10 लाख – धोबनपाल देवगुड़ी बाउंड्री वाल

  • 8 लाख – सीतापाल स्कूल बाउंड्री वाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब कुछ केवल पारदर्शी नीति और साफ नियत वाली सरकार ही कर सकती है। हमारी सरकार जनता के बीच जाकर जवाबदेही निभा रही है और सुशासन को धरातल पर उतार रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-good-governance-tihar-the-mass-media-of-cm-sai/article-22677

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.