गौरेला में खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे पर भी किया हमला

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खोडरी चौकी अंतर्गत फोकटपारा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खाना न बनाने के विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया।

गुस्से में ली पत्नी की जान

शनिवार को आरोपी चेतन पनिका दोपहर को घर पहुंचा और पत्नी सुषमा से खाना बनाने को कहा। किसी कारणवश जब पत्नी ने खाना नहीं बनाया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान चेतन ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बेटे ने जान बचाई, लोगों को दी सूचना

हमले की आवाज सुनकर उनका बेटा आर्यन कमरे से बाहर आया। पिता ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन आर्यन किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और गांव वालों को सूचना दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक सुषमा की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चेतन पनिका को गिरफ्तार कर लिया। सुषमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, माहौल गमगीन

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चेतन अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था और शराब के नशे में हिंसक हो जाता था। इस बर्बर हत्या से गांव में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गौरेला में खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे पर भी किया हमला

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

गुस्से में ली पत्नी की जान

शनिवार को आरोपी चेतन पनिका दोपहर को घर पहुंचा और पत्नी सुषमा से खाना बनाने को कहा। किसी कारणवश जब पत्नी ने खाना नहीं बनाया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान चेतन ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बेटे ने जान बचाई, लोगों को दी सूचना

हमले की आवाज सुनकर उनका बेटा आर्यन कमरे से बाहर आया। पिता ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन आर्यन किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और गांव वालों को सूचना दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक सुषमा की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चेतन पनिका को गिरफ्तार कर लिया। सुषमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, माहौल गमगीन

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चेतन अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था और शराब के नशे में हिंसक हो जाता था। इस बर्बर हत्या से गांव में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-gorela-wife-also-attacked-son-with-an-ax-for/article-25134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.