जांजगीर-चांपा में युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे की है, जब दो युवकों ने एक मजदूर अजय चौहान को शराब दुकान के पास घेरकर उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

पीड़ित की मां फुलेशरी बाई चौहान ने मुलमुला थाने में FIR दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा मजदूरी के लिए बुंदरू श्रीवास के साथ गया था। तभी गांव के सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने पुराने विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर कांच की बोतल और मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के वक्त वहां मौजूद मनीष चौहान और बुंदरू श्रीवास ने बीच-बचाव किया और घायल अजय को तुरंत अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जांजगीर-चांपा में युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Janjgir-Champa, CG

पीड़ित की मां फुलेशरी बाई चौहान ने मुलमुला थाने में FIR दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा मजदूरी के लिए बुंदरू श्रीवास के साथ गया था। तभी गांव के सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने पुराने विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर कांच की बोतल और मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के वक्त वहां मौजूद मनीष चौहान और बुंदरू श्रीवास ने बीच-बचाव किया और घायल अजय को तुरंत अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-janjgir-champa-a-young-man-on-a-glass-bottle-is/article-24416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.