- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- “जांजगीर में संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, माथे में सिंदूर… पुलिस जांच मे...
“जांजगीर में संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, माथे में सिंदूर… पुलिस जांच में जुटी”
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।
पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनेली गांव में सोमवार को एक पेड़ से लटकती दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में अमोरा निवासी शैलेन्द्र केवट और कोरबा निवासी रामकुमारी सिंह (36) शामिल हैं। दोनों में प्रेम संबंध होने का अंदेशा है।
जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र करीब तीन महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधा था, वहीं मृतिका रामकुमारी के माथे में सिंदूर लगे होने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। दोनों का शव धनेली गांव के खड़ाखोडी तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए