कांकेर में नशे में धुत युवकों का भगवान की प्रतिमाओं से अभद्र व्यवहार, हिंदू संगठनों का उबाल

कांकेर (छत्तीसगढ़)

कांकेर जिले से एक शर्मनाक और आक्रोशित करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत युवकों ने धार्मिक आस्थाओं का अपमान करते हुए भगवान श्रीराम और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ अभद्रता की।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा रोष फैल गया है। संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में दिखा अपमानजनक व्यवहार

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक, जो बिना शर्ट के है, भगवान श्रीराम और हनुमान की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। कुछ ही पलों बाद वह दोनों प्रतिमाओं पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई देता है। वीडियो में अन्य दो युवक भी उसके साथ शामिल दिखते हैं, जबकि कुछ और युवक कैमरे के पीछे खड़े होकर हंसते हुए इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

पहचान उजागर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों की पहचान कोण्डागांव जिले के आलोर निवासी महेश कोर्राम, शिवलाल, लोचन, संजीव मरकाम और उनके साथियों के रूप में बताई है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है।

संगठनों का आक्रोश और चेतावनी

हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस की जांच शुरू

स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने व अभद्र व्यवहार करने के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में नशे में धुत युवकों का भगवान की प्रतिमाओं से अभद्र व्यवहार, हिंदू संगठनों का उबाल

कांकेर (छत्तीसगढ़)

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा रोष फैल गया है। संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में दिखा अपमानजनक व्यवहार

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक, जो बिना शर्ट के है, भगवान श्रीराम और हनुमान की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। कुछ ही पलों बाद वह दोनों प्रतिमाओं पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई देता है। वीडियो में अन्य दो युवक भी उसके साथ शामिल दिखते हैं, जबकि कुछ और युवक कैमरे के पीछे खड़े होकर हंसते हुए इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

पहचान उजागर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों की पहचान कोण्डागांव जिले के आलोर निवासी महेश कोर्राम, शिवलाल, लोचन, संजीव मरकाम और उनके साथियों के रूप में बताई है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है।

संगठनों का आक्रोश और चेतावनी

हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस की जांच शुरू

स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने व अभद्र व्यवहार करने के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kanker-drunk-youths-boil-indecent-behavior-with-the-idols/article-30352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.