कवर्धा में ननद ने भाभी को कुल्हाड़ी से मारा, रेप दिखाने के लिए करने रची साजिश

कवर्धा (छ.ग.)

By Rohit.P
On

कवर्धा में ननद ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद और साजिश का खुलासा हुआ।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में ननद ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामला यहीं नहीं रुका। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस को लगे कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और शक किसी बाहरी व्यक्ति पर जाए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ऐसा तरीका सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो और घटनाओं से सीखा था। घटना के बाद गांव में काफी देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा। शुरुआती जानकारी में मामला रेप और हत्या से जुड़ा लग रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह बदल गई।

जानकारी के मुताबिक 3 मई को बेलसिया छेदैया नाम की महिला खेत में काम करने गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मालती मरकाम पहले से मौके और समय पर नजर रख रही थी। खेत में अकेला पाकर उसने पीछे से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे बेलसिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर दिया गया। जब खेत में महिला की लाश मिली तो सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में पड़े थे, इसलिए शुरुआती शक दुष्कर्म के बाद हत्या की तरफ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से छोटी कुल्हाड़ी, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े और दूसरी चीजें बरामद हुईं। मेडिकल जांच में बाद में साफ हो गया कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपी मालती मरकाम पिछले करीब पांच साल से मायके में ही रह रही थी। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिस वजह से वह ससुराल छोड़कर वापस गांव आ गई थी। गांव के लोगों और परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घर के कामकाज और हिस्सेदारी को लेकर ननद-भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा और मारपीट भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बेलसिया के तानों से मालती काफी परेशान रहती थी। करीब छह महीने पहले भी उसने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में माना कि उसने सोशल मीडिया पर ऐसे मामलों के बारे में देखा था, जहां हत्या के बाद सबूत बदलकर पुलिस को गुमराह किया जाता है। उसी के बाद उसने पूरी साजिश तैयार की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर इलाके में लोग भी हैरान हैं कि पारिवारिक विवाद इतना खतरनाक रूप ले सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2026 By Rohit.P

कवर्धा में ननद ने भाभी को कुल्हाड़ी से मारा, रेप दिखाने के लिए करने रची साजिश

कवर्धा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में ननद ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामला यहीं नहीं रुका। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस को लगे कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और शक किसी बाहरी व्यक्ति पर जाए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ऐसा तरीका सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो और घटनाओं से सीखा था। घटना के बाद गांव में काफी देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा। शुरुआती जानकारी में मामला रेप और हत्या से जुड़ा लग रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह बदल गई।

जानकारी के मुताबिक 3 मई को बेलसिया छेदैया नाम की महिला खेत में काम करने गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मालती मरकाम पहले से मौके और समय पर नजर रख रही थी। खेत में अकेला पाकर उसने पीछे से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे बेलसिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर दिया गया। जब खेत में महिला की लाश मिली तो सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में पड़े थे, इसलिए शुरुआती शक दुष्कर्म के बाद हत्या की तरफ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से छोटी कुल्हाड़ी, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े और दूसरी चीजें बरामद हुईं। मेडिकल जांच में बाद में साफ हो गया कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपी मालती मरकाम पिछले करीब पांच साल से मायके में ही रह रही थी। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिस वजह से वह ससुराल छोड़कर वापस गांव आ गई थी। गांव के लोगों और परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घर के कामकाज और हिस्सेदारी को लेकर ननद-भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा और मारपीट भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बेलसिया के तानों से मालती काफी परेशान रहती थी। करीब छह महीने पहले भी उसने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में माना कि उसने सोशल मीडिया पर ऐसे मामलों के बारे में देखा था, जहां हत्या के बाद सबूत बदलकर पुलिस को गुमराह किया जाता है। उसी के बाद उसने पूरी साजिश तैयार की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर इलाके में लोग भी हैरान हैं कि पारिवारिक विवाद इतना खतरनाक रूप ले सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kawardha-sister-in-law-tried-to-make-sister-in-laws-murder-with-an/article-52949

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.