कवर्धा में 6 महिला पंचायत प्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों ने ली शपथ, जांच के आदेश जारी

Kavardha, CG

पत्नियों की जगह उनके पतियों ने पंडरिया विकास खंड के परसवाड़ा ग्राम पंचायत में शपथ ली.

कबीरधाम जिले के गांव में 6 नवनिर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों (पंचों) के पतियों ने कथित तौर पर अपनी पत्नियों के स्थान पर शपथ ली, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. यह कथित घटना सोमवार को पंडरिया विकास खंड के परसवाड़ा ग्राम पंचायत में हुई. कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि परसवाड़ा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पंडरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मामले की जांच करने के लिए कहा गया.

पत्नी की जगह पतियों ने ली शपथ: अधिकारी ने कहा कि मामला काफी गंभीर है जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सोमवार को अपने अपने क्षेत्रों में पहली बैठक के दौरान शपथ ली है ऐसी जानकारी सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार, परसरवाड़ा ग्राम पंचायत में चुने गए 11 वार्ड पंचों में से छह महिलाएं थीं, जबकि सरपंच पुरुष थे. इन छह महिला पंचों के पतियों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायत सचिव ने शपथ दिलाई.

वीडियो सोशल मीडिया पर आया: वीडियो में सभी पुरुष सदस्यों को शपथ लेते देखा गया है. स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण का मजाक बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यह गलत उदाहरण पेश करेगा और इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है. गौरतलब है कि भाजपा विधायक भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा में 6 महिला पंचायत प्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों ने ली शपथ, जांच के आदेश जारी

Kavardha, CG

कबीरधाम जिले के गांव में 6 नवनिर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों (पंचों) के पतियों ने कथित तौर पर अपनी पत्नियों के स्थान पर शपथ ली, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. यह कथित घटना सोमवार को पंडरिया विकास खंड के परसवाड़ा ग्राम पंचायत में हुई. कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि परसवाड़ा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पंडरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मामले की जांच करने के लिए कहा गया.

पत्नी की जगह पतियों ने ली शपथ: अधिकारी ने कहा कि मामला काफी गंभीर है जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सोमवार को अपने अपने क्षेत्रों में पहली बैठक के दौरान शपथ ली है ऐसी जानकारी सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार, परसरवाड़ा ग्राम पंचायत में चुने गए 11 वार्ड पंचों में से छह महिलाएं थीं, जबकि सरपंच पुरुष थे. इन छह महिला पंचों के पतियों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायत सचिव ने शपथ दिलाई.

वीडियो सोशल मीडिया पर आया: वीडियो में सभी पुरुष सदस्यों को शपथ लेते देखा गया है. स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण का मजाक बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यह गलत उदाहरण पेश करेगा और इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है. गौरतलब है कि भाजपा विधायक भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kawardha-their-husbands-replaced-the-6-women-panchayat-representatives/article-12754

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.