खैरागढ़ में मां-बेटी और भतीजे ने मिलकर की पड़ोसन की हत्या, रस्सी से गला घोंटा, फिर हंसिया से वार किया

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में "टोनही" (डायन) बताकर एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना 26 जून को खैरागढ़ थाना क्षेत्र के खैरबना गांव में हुई, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों—मां, बेटी और भतीजे—ने पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय मोहिनी साहू की रस्सी से गला घोंटकर और हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

आरोपी मोहिनी की पड़ोसी हैं—सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19) और भतीजा दीपेश साहू (24)। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

26 जून की दोपहर मोहिनी के बच्चे स्कूल से लौटे तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसी बुलाए गए। जब दरवाजा खोला गया, तो मोहिनी का शव खून से सना मिला। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राथमिक जांच में मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन गांव वालों से पूछताछ में शक की सुई सविता और उसके परिवार पर टिक गई।

कैसे खुला हत्या का राज?

  • पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
    जसिका ने दावा किया कि वह खेत में थी और भावुक होकर रोने लगी, जिससे जांच प्रभावित हुई।

  • साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें उनका झूठ उजागर हुआ।

  • अलग-अलग पूछताछ में बयानों में विरोधाभास मिलने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या की वजह: "टोनही" कहकर बदनाम करने का आरोप

पुलिस पूछताछ में सविता ने बताया कि मोहिनी अक्सर उसे "टोनही" कहती थी और गांव में जादू-टोना करने वाली महिला के रूप में बदनाम कर रही थी। इससे आहत होकर उसने बेटी और भतीजे के साथ मिलकर मोहिनी को सबक सिखाने की योजना बनाई।

कैसे दी गई हत्या को अंजाम?

  • तीनों आरोपी छत के रास्ते मोहिनी के घर में घुसे।

  • साथ लायी गाय बांधने वाली मोटी रस्सी से उसका गला घोंटा।

  • फिर दीपेश ने हंसिया से मोहिनी के चेहरे और गले पर कई वार किए

  • महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

  • वारदात के बाद खून से सने कपड़े बदले, शरीर साफ किया और गांव में यह प्रचार किया कि वे खेत में थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धारा में केस दर्ज

खैरागढ़ पुलिस ने सविता, जसिका और दीपेश को हत्या, साजिश रचने और साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

समाज में उठे सवाल: कब खत्म होगी 'टोनही' जैसी अमानवीय सोच?

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या 21वीं सदी में भी महिलाएं अंधविश्वास के नाम पर मारी जाएंगी? "टोनही" जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर जागरूकता और कानूनी हस्तक्षेप की मांग उठने लगी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खैरागढ़ में मां-बेटी और भतीजे ने मिलकर की पड़ोसन की हत्या, रस्सी से गला घोंटा, फिर हंसिया से वार किया

Khairagarh, CG

आरोपी मोहिनी की पड़ोसी हैं—सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19) और भतीजा दीपेश साहू (24)। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

26 जून की दोपहर मोहिनी के बच्चे स्कूल से लौटे तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसी बुलाए गए। जब दरवाजा खोला गया, तो मोहिनी का शव खून से सना मिला। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राथमिक जांच में मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन गांव वालों से पूछताछ में शक की सुई सविता और उसके परिवार पर टिक गई।

कैसे खुला हत्या का राज?

  • पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
    जसिका ने दावा किया कि वह खेत में थी और भावुक होकर रोने लगी, जिससे जांच प्रभावित हुई।

  • साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें उनका झूठ उजागर हुआ।

  • अलग-अलग पूछताछ में बयानों में विरोधाभास मिलने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या की वजह: "टोनही" कहकर बदनाम करने का आरोप

पुलिस पूछताछ में सविता ने बताया कि मोहिनी अक्सर उसे "टोनही" कहती थी और गांव में जादू-टोना करने वाली महिला के रूप में बदनाम कर रही थी। इससे आहत होकर उसने बेटी और भतीजे के साथ मिलकर मोहिनी को सबक सिखाने की योजना बनाई।

कैसे दी गई हत्या को अंजाम?

  • तीनों आरोपी छत के रास्ते मोहिनी के घर में घुसे।

  • साथ लायी गाय बांधने वाली मोटी रस्सी से उसका गला घोंटा।

  • फिर दीपेश ने हंसिया से मोहिनी के चेहरे और गले पर कई वार किए

  • महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

  • वारदात के बाद खून से सने कपड़े बदले, शरीर साफ किया और गांव में यह प्रचार किया कि वे खेत में थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धारा में केस दर्ज

खैरागढ़ पुलिस ने सविता, जसिका और दीपेश को हत्या, साजिश रचने और साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

समाज में उठे सवाल: कब खत्म होगी 'टोनही' जैसी अमानवीय सोच?

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या 21वीं सदी में भी महिलाएं अंधविश्वास के नाम पर मारी जाएंगी? "टोनही" जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर जागरूकता और कानूनी हस्तक्षेप की मांग उठने लगी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-khairagarh-mother-daughter-and-nephew-together-strangled-the-neighborhood-with/article-26340

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.