कोरबा में मालवाहक वाहन पलटने से 10 लोग घायल, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे

Korba, CG

4 जून, बुधवार को कोरबा जिले के शुक्लाखार क्षेत्र में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मालवाहक वाहन पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घटना के समय वाहन में कुल 25 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी की स्थिति खतरे से बाहर

घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जल्दी ही अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

पिछले हादसों की यादें ताजा, फिर भी नहीं रुक रहे हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरबा जिले में मालवाहक वाहनों के पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। 15 अप्रैल 2025 को एक पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को लेकर सख्ती भी दिखाई थी, लेकिन फिर भी इस तरह के हादसे जारी हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव के मुताबिक, यह घटना चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, यातायात विभाग भी मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री परिवहन पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और चालकों से जुर्माना वसूल रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में मालवाहक वाहन पलटने से 10 लोग घायल, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे

Korba, CG

घटना के समय वाहन में कुल 25 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी की स्थिति खतरे से बाहर

घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जल्दी ही अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

पिछले हादसों की यादें ताजा, फिर भी नहीं रुक रहे हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरबा जिले में मालवाहक वाहनों के पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। 15 अप्रैल 2025 को एक पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को लेकर सख्ती भी दिखाई थी, लेकिन फिर भी इस तरह के हादसे जारी हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव के मुताबिक, यह घटना चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, यातायात विभाग भी मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री परिवहन पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और चालकों से जुर्माना वसूल रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-korba-10-people-were-returning-from-the-wedding-ceremony/article-23211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.