कोरबा में अपराध की तिकड़ी: राख के गड्ढे में अज्ञात शव मिला, विकलांग होटल संचालक से मारपीट, पहाड़ पर जुआ खेलते 15 पकड़े गए

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपराध की तीन अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जहां एक ओर राख से भरे गहरे गड्ढे से एक युवक का रहस्यमय शव मिला, वहीं विकलांग होटल संचालक से बर्बरता और पहाड़ी क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेलने के मामलों ने पुलिस को सक्रिय कर दिया है।

पहला मामला: 50 फीट गहरे राख के गड्ढे से मिला अज्ञात शव

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी लालघाट डेंगुरनाला के पास लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। जांच में पाया गया कि एक गहरे गड्ढे में राख में लिपटा शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के संयंत्रों की राख को नदियों और जंगल किनारे फेंका जाता है, जिससे गर्मी और तूफान के समय परेशानी होती है। परिजनों की तलाश जारी है और शव की फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की गई है।

दूसरा मामला: विकलांग होटल संचालक से बर्बरता

हरदीबाजार बस स्टैंड स्थित साईं भोजनालय में दो युवकों ने 70 वर्षीय विकलांग संचालक अशोक कुमार जायसवाल से पहले खाना खाया और फिर बिल कम देने की कोशिश की। विरोध करने पर एक युवक ने चम्मच से सिर पर वार कर दिया।

अशोक की पत्नी कृष्णा ने बचाव की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीसरा मामला: पहाड़ पर टेंट लगाकर जुआ, 15 गिरफ्तार

कटघोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पहाड़ी इलाके में टेंट लगाकर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां कोरबा, बिलासपुर, रतनपुर और पाली से आए 15 जुआरी पकड़े गए। ये लोग शराब, नाश्ता और हजारों की नकदी के साथ जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से 1 लाख रुपये से ज्यादा नकद, 17 बाइक और एक कार बरामद की है। टास्क फोर्स और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी की टीम ने कार्रवाई की।

अपराधों पर पुलिस का रुख

कोरबा पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी मामलों में जांच तेज़ कर दी गई है। अज्ञात शव की पहचान के प्रयास जारी हैं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और जुए के अड्डे को नष्ट कर आगे भी ऐसे ठिकानों पर निगरानी रखी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में अपराध की तिकड़ी: राख के गड्ढे में अज्ञात शव मिला, विकलांग होटल संचालक से मारपीट, पहाड़ पर जुआ खेलते 15 पकड़े गए

Korba, CG

जहां एक ओर राख से भरे गहरे गड्ढे से एक युवक का रहस्यमय शव मिला, वहीं विकलांग होटल संचालक से बर्बरता और पहाड़ी क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेलने के मामलों ने पुलिस को सक्रिय कर दिया है।

पहला मामला: 50 फीट गहरे राख के गड्ढे से मिला अज्ञात शव

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी लालघाट डेंगुरनाला के पास लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। जांच में पाया गया कि एक गहरे गड्ढे में राख में लिपटा शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के संयंत्रों की राख को नदियों और जंगल किनारे फेंका जाता है, जिससे गर्मी और तूफान के समय परेशानी होती है। परिजनों की तलाश जारी है और शव की फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की गई है।

दूसरा मामला: विकलांग होटल संचालक से बर्बरता

हरदीबाजार बस स्टैंड स्थित साईं भोजनालय में दो युवकों ने 70 वर्षीय विकलांग संचालक अशोक कुमार जायसवाल से पहले खाना खाया और फिर बिल कम देने की कोशिश की। विरोध करने पर एक युवक ने चम्मच से सिर पर वार कर दिया।

अशोक की पत्नी कृष्णा ने बचाव की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीसरा मामला: पहाड़ पर टेंट लगाकर जुआ, 15 गिरफ्तार

कटघोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पहाड़ी इलाके में टेंट लगाकर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां कोरबा, बिलासपुर, रतनपुर और पाली से आए 15 जुआरी पकड़े गए। ये लोग शराब, नाश्ता और हजारों की नकदी के साथ जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से 1 लाख रुपये से ज्यादा नकद, 17 बाइक और एक कार बरामद की है। टास्क फोर्स और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी की टीम ने कार्रवाई की।

अपराधों पर पुलिस का रुख

कोरबा पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी मामलों में जांच तेज़ कर दी गई है। अज्ञात शव की पहचान के प्रयास जारी हैं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और जुए के अड्डे को नष्ट कर आगे भी ऐसे ठिकानों पर निगरानी रखी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-korba-an-unknown-body-found-in-a-pit-of/article-27743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.