कोरबा: खेत विवाद में कांग्रेस नेता पर डंडे से हमला, सिर और हाथ में गंभीर चोटें

Korba, CG

कोरबा जिले के सिरमिना गांव में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। 66 वर्षीय अमृतलाल ताम्रकार पर सोमवार सुबह खेत की जुताई के दौरान डंडे से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और बाएं हाथ की कलाई व उंगलियों में भी गहरी चोटें आई हैं।

खेत को ‘अधिया’ में देने पर शुरू हुआ विवाद

घटना उस वक्त हुई जब अमृतलाल अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान नवापारा गांव निवासी परदेशी राऊत वहां पहुंचा और खेत को जमालू राऊत को अधिया (साझेदारी) में देने पर आपत्ति जताई। विरोध करते हुए परदेशी ने अमृतलाल से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर डंडे से उनके सिर और हाथ पर वार कर दिया।

 मौके पर बेटे और ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अमृतलाल के पुत्र मुकेश ताम्रकार और ग्रामीण दीनदयाल रावत ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा रोका। इसके बाद लहूलुहान हालत में अमृतलाल को पहले पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 दोनों पक्षों की ओर से शिकायत, तनाव का माहौल

घायल अमृतलाल ने कोरबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, परदेशी राऊत ने भी खुद के साथ मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने परदेशी राऊत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 351(3), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 पुलिस कर रही है मामले की जांच

पसान थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल पक्ष की ओर से मामले को राजनीतिक रंग भी देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं, क्योंकि अमृतलाल ताम्रकार कांग्रेस से जुड़े स्थानीय नेता बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा: खेत विवाद में कांग्रेस नेता पर डंडे से हमला, सिर और हाथ में गंभीर चोटें

Korba, CG

खेत को ‘अधिया’ में देने पर शुरू हुआ विवाद

घटना उस वक्त हुई जब अमृतलाल अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान नवापारा गांव निवासी परदेशी राऊत वहां पहुंचा और खेत को जमालू राऊत को अधिया (साझेदारी) में देने पर आपत्ति जताई। विरोध करते हुए परदेशी ने अमृतलाल से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर डंडे से उनके सिर और हाथ पर वार कर दिया।

 मौके पर बेटे और ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अमृतलाल के पुत्र मुकेश ताम्रकार और ग्रामीण दीनदयाल रावत ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा रोका। इसके बाद लहूलुहान हालत में अमृतलाल को पहले पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 दोनों पक्षों की ओर से शिकायत, तनाव का माहौल

घायल अमृतलाल ने कोरबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, परदेशी राऊत ने भी खुद के साथ मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने परदेशी राऊत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 351(3), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 पुलिस कर रही है मामले की जांच

पसान थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल पक्ष की ओर से मामले को राजनीतिक रंग भी देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं, क्योंकि अमृतलाल ताम्रकार कांग्रेस से जुड़े स्थानीय नेता बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-korba-farm-dispute-congress-leader-attacks-with-sticks-and/article-25502

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.