कोरबा में संदिग्ध हालातों में युवक की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, हाथ बंधे थे

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोतली में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके ही खेत में एक महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सांझी लाल राठिया के रूप में हुई है, जो गांव में अपने पिता के साथ रहता था।

हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक, मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था, जो पेड़ की ऊपरी शाखा तक गया था। इस असामान्य स्थिति के कारण खुदकुशी के बजाय हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास ही मृतक का मोबाइल भी मिला है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

रात 3:30 बजे डाला था 'आखिरी स्टेटस'

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक ने रात करीब 3:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस अपडेट किया था, जिसमें लिखा था – "आखिरी बार देख लो..."। इस स्टेटस को देखने और उस पर प्रतिक्रिया देने वाले कई दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की गहराई से जांच

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। इसलिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई है। परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

सांझी लाल की मां का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। घर की जिम्मेदारियों के साथ वह खेती-किसानी भी करता था। परिवार और ग्रामीणों ने भी युवक की किसी मानसिक परेशानी की जानकारी से इनकार किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में संदिग्ध हालातों में युवक की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, हाथ बंधे थे

Korba, CG

हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक, मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था, जो पेड़ की ऊपरी शाखा तक गया था। इस असामान्य स्थिति के कारण खुदकुशी के बजाय हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास ही मृतक का मोबाइल भी मिला है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

रात 3:30 बजे डाला था 'आखिरी स्टेटस'

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक ने रात करीब 3:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस अपडेट किया था, जिसमें लिखा था – "आखिरी बार देख लो..."। इस स्टेटस को देखने और उस पर प्रतिक्रिया देने वाले कई दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की गहराई से जांच

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। इसलिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई है। परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

सांझी लाल की मां का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। घर की जिम्मेदारियों के साथ वह खेती-किसानी भी करता था। परिवार और ग्रामीणों ने भी युवक की किसी मानसिक परेशानी की जानकारी से इनकार किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-korba-the-dead-body-found-hanging-on-the-tree/article-26057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.