कांकेर के कोतवाली थाना और गीदम में शिक्षक की कार में लगी भीषण आग, थाने परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियां चपेट में

CG

कांकेर के कोतवाली थाना में भीषण आग लग गई है. थाने के परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियां इसकी चपेट में आकर जल गई हैं.

छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है. कांकेर में कोतवाली थाना परिसर में आग लग गई है. इस घटना के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है. फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. इधर दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भा एक शिक्षक की कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. 

ये है मामला 

दरअसल कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई. ये आग थाना परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. आग की लपटों को जैसे ही पुलिस कर्मियों ने देखा हड़कंप मच गया. परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में आग की लपटें और तेजी से फैलने लगी. तुरंत ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. आग इतनी फैल चुकी थी टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

आगजनी की चपेट में कई चारपहिया और दुपहिया वाहनें आई हैं. यहां आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस कारणों की तलाश कर रही है. 

इधर गीदम में भी आग

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी आगजनी की घटना हुई है. यहां एक शिक्षक की कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. घटना शनिवार देर रात की है. हॉस्टलपारा में शिक्षक राकेश मिश्रा की कार खड़ी हुई थी. इसे असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. होंडा सीटी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. शिक्षक ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है. पुलिस पूरे मामले की पतासाजी में जुट गई है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर के कोतवाली थाना और गीदम में शिक्षक की कार में लगी भीषण आग, थाने परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियां चपेट में

CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है. कांकेर में कोतवाली थाना परिसर में आग लग गई है. इस घटना के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है. फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. इधर दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भा एक शिक्षक की कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. 

ये है मामला 

दरअसल कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई. ये आग थाना परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. आग की लपटों को जैसे ही पुलिस कर्मियों ने देखा हड़कंप मच गया. परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में आग की लपटें और तेजी से फैलने लगी. तुरंत ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. आग इतनी फैल चुकी थी टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

आगजनी की चपेट में कई चारपहिया और दुपहिया वाहनें आई हैं. यहां आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस कारणों की तलाश कर रही है. 

इधर गीदम में भी आग

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी आगजनी की घटना हुई है. यहां एक शिक्षक की कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. घटना शनिवार देर रात की है. हॉस्टलपारा में शिक्षक राकेश मिश्रा की कार खड़ी हुई थी. इसे असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. होंडा सीटी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. शिक्षक ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है. पुलिस पूरे मामले की पतासाजी में जुट गई है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-kotwali-police-station-and-gidam-of-kanker-a-fierce/article-14150

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.