छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट:रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना, तापमान में जल्द होगी बढ़ोतरी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में दोपहर बाद बादल छाए और शाम को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तर दिशा की ओर बढ़त के लिए मौजूदा मौसम स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से यह जल्द ही पश्चिम बंगाल और बिहार के हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल बांग्लादेश तट के समीप एक अवदाब सक्रिय है, जिसके 29 मई को सागरद्वीप और खेपूपारा के बीच तट पार करने की संभावना है। यह प्रणाली आगे चलकर गहरे अवदाब में भी बदल सकती है।

इसके अलावा देश के उत्तर हिस्से में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली द्रोणिका के कारण राज्य में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी के चलते आज छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम पूर्वानुमान:
राजधानी में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। तापमान में कुछ गिरावट के बाद अब आगामी दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट:रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना, तापमान में जल्द होगी बढ़ोतरी

Raipur, CG

राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तर दिशा की ओर बढ़त के लिए मौजूदा मौसम स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से यह जल्द ही पश्चिम बंगाल और बिहार के हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल बांग्लादेश तट के समीप एक अवदाब सक्रिय है, जिसके 29 मई को सागरद्वीप और खेपूपारा के बीच तट पार करने की संभावना है। यह प्रणाली आगे चलकर गहरे अवदाब में भी बदल सकती है।

इसके अलावा देश के उत्तर हिस्से में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली द्रोणिका के कारण राज्य में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी के चलते आज छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम पूर्वानुमान:
राजधानी में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। तापमान में कुछ गिरावट के बाद अब आगामी दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-many-districts-including-raipur-the-chances-of-rain-will/article-22613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.