मरवाही में भूमि और लव जिहाद को लेकर सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

जिले के मरवाही क्षेत्र में भूमि विवाद और कथित लव जिहाद के मामलों को लेकर सर्व हिंदू समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मरवाही के एसडीएम प्रफुल्ल रजक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए, 15 दिनों के भीतर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भूमि पर अवैध कब्जे और धमकी के आरोप
प्रदर्शन में मोहम्मद सलीम शेख पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया। साथ ही मोहम्मद यूसुफ शेख, कादिर खान और कलीम खान उर्फ राजा पर 'भूमि जिहाद', अवैध कब्जा और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाज का कहना है कि यह मामला केवल जमीन का नहीं, बल्कि एक बड़ी सांस्कृतिक और सामाजिक साजिश का हिस्सा है।

ज्ञापन सौंपकर की न्यायिक जांच की मांग
सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन मामलों की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाता तो आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति, सैकड़ों लोग हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर, राजेश अग्रवाल और किशन सिंह ठाकुर समेत कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए, जिससे यह प्रदर्शन एक जनआंदोलन का स्वरूप लेता नजर आया।

पुलिस ने कहा- मामले की जांच जारी
मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मरवाही में भूमि और लव जिहाद को लेकर सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

भूमि पर अवैध कब्जे और धमकी के आरोप
प्रदर्शन में मोहम्मद सलीम शेख पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया। साथ ही मोहम्मद यूसुफ शेख, कादिर खान और कलीम खान उर्फ राजा पर 'भूमि जिहाद', अवैध कब्जा और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाज का कहना है कि यह मामला केवल जमीन का नहीं, बल्कि एक बड़ी सांस्कृतिक और सामाजिक साजिश का हिस्सा है।

ज्ञापन सौंपकर की न्यायिक जांच की मांग
सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन मामलों की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाता तो आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति, सैकड़ों लोग हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर, राजेश अग्रवाल और किशन सिंह ठाकुर समेत कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए, जिससे यह प्रदर्शन एक जनआंदोलन का स्वरूप लेता नजर आया।

पुलिस ने कहा- मामले की जांच जारी
मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-marwahi-the-protest-of-sarva-hindu-samaj-on-land/article-23704

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.