नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 50 हजार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चवाराम बंजारे है, जिसने एक रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से जीपीएफ और अन्य बकाया राशि रिलीज कराने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायत के बाद रची गई योजना, पकड़ाया फंसकर

रिटायर्ड कर्मचारी तुकाराम लहरे ने जब रिश्वत देने से इनकार किया, तो उसने इस पूरे प्रकरण की शिकायत ACB से कर दी। एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार कर तुकाराम को केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी तक भेजा। तुकाराम अपने एक रिश्तेदार के साथ, जो असल में ACB का अधिकारी था, स्वास्थ्य भवन पहुंचा और जैसे ही चवाराम ने पैसे लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।

फाइल पास करने के एवज में मांगे थे पैसे

चवाराम बंजारे नवा रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय में कार्यरत है। शिकायतकर्ता तुकाराम अपने रिटायरमेंट के बाद जीपीएफ और अन्य लंबित राशि निकालने की प्रक्रिया में था, लेकिन फाइल को आगे बढ़ाने के बदले चवाराम ने 50 हजार रुपए की डिमांड रखी थी।

ACB ने की कानूनी कार्रवाई शुरू

रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ACB की टीम ने आरोपी चवाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कदम

इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार और ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है और ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 50 हजार

Raipur, CG

शिकायत के बाद रची गई योजना, पकड़ाया फंसकर

रिटायर्ड कर्मचारी तुकाराम लहरे ने जब रिश्वत देने से इनकार किया, तो उसने इस पूरे प्रकरण की शिकायत ACB से कर दी। एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार कर तुकाराम को केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी तक भेजा। तुकाराम अपने एक रिश्तेदार के साथ, जो असल में ACB का अधिकारी था, स्वास्थ्य भवन पहुंचा और जैसे ही चवाराम ने पैसे लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।

फाइल पास करने के एवज में मांगे थे पैसे

चवाराम बंजारे नवा रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय में कार्यरत है। शिकायतकर्ता तुकाराम अपने रिटायरमेंट के बाद जीपीएफ और अन्य लंबित राशि निकालने की प्रक्रिया में था, लेकिन फाइल को आगे बढ़ाने के बदले चवाराम ने 50 हजार रुपए की डिमांड रखी थी।

ACB ने की कानूनी कार्रवाई शुरू

रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ACB की टीम ने आरोपी चवाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कदम

इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार और ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है और ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-nawa-raipur-babu-of-health-department-arrested-red-handed/article-24541

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.