रायगढ़ में भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला: मायके में रहने को लेकर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राताखंड का है। आरोपी ने बहन को पहले लात-घूंसों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार मृतका उर्मिला राठिया (30) की शादी ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से हुई थी। लेकिन कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। उर्मिला का अपने भाई संतकुमार मांझी से अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता रहता था कि वह क्यों मायके में रह रही है।

गुस्से में पीटा, फिर कुल्हाड़ी से किया वार

बुधवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि संतकुमार ने उर्मिला को लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। फिर उसे घसीटते हुए घर के भीतर ले जाकर कुल्हाड़ी से वार किया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मां को भी नहीं बख्शा, हालत गंभीर

घटना के समय घर में मौजूद मां आसो बाई जब बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। मां को भी गंभीर हालत में बेहोशी की हालत में पाया गया। होश में आने के बाद उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से लथपथ शव बरामद किया और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। डीएसपी सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि आरोपी संतकुमार मांझी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला: मायके में रहने को लेकर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

Raigarh, CG

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार मृतका उर्मिला राठिया (30) की शादी ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से हुई थी। लेकिन कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। उर्मिला का अपने भाई संतकुमार मांझी से अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता रहता था कि वह क्यों मायके में रह रही है।

गुस्से में पीटा, फिर कुल्हाड़ी से किया वार

बुधवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि संतकुमार ने उर्मिला को लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। फिर उसे घसीटते हुए घर के भीतर ले जाकर कुल्हाड़ी से वार किया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मां को भी नहीं बख्शा, हालत गंभीर

घटना के समय घर में मौजूद मां आसो बाई जब बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। मां को भी गंभीर हालत में बेहोशी की हालत में पाया गया। होश में आने के बाद उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से लथपथ शव बरामद किया और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। डीएसपी सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि आरोपी संतकुमार मांझी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raigad-brother-beat-up-sister-and-attacked-with-an/article-25635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.